Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बसहा के जल पीने की जानकारी मिलते ही शिव मंदिर में उमड़ी जनसैलाब, लॉक डाउन की उड़ी धज्जियां !…

बेगूसराय में एक शिव मंदिर में उस वक्त भारी भीड़ उमड़ पड़ी जब लोगों को नंदी बाबा (बसहा) के द्वारा जल पीने की जानकारी लोगों को मिली। दरअसल तेघडा प्रखंड के बरियारपुर स्थित ठाकुड़वाडी के शिव मंदिर में नन्दी भगवान (बसहा) पानी और दूध पीने की बात गांव में फैलते ही मंदिर में नन्दी भगवान को पानी पिलाने को लेकर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

इस मंदिर में भगवान शिव, पार्वती गणेश और नन्दी की प्रतिमा लगी है। लॉक डाउन में मंदिर में भीड़ जुटने की सूचना पर तेघडा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर भीड़ को समझा बुझा कर मंदिर परिसर से हटाया। उसके बाद भी श्रद्वालु एक एक करके मंदिर पहुंच कर नन्दी भगवान को पानी पिलाते रहे।

ये सिलसिला कल से लगातार चल ही रहा है। मंदिर के पुजारी लक्ष्मीकांत झा ने बताया कि मंदिर के निर्माण कर्ता की पत्नी को रात में सपने में नंदी बाबा द्वारा जल नहीं चढ़ाने की बात कही गई जिसके बाद लोगों ने जल दिया तो वह पी गए इसके बाद लोग लगातार नंदी बाबा को जल पिला रहे हैं।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय
– श्र

Related posts

मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसा… आग लगने से 4 बच्चों की जिंदा जलकर मौत … 6 गंभीर रूप से घायल…

Bihar Now

लालटेन जलाने के दौरान राबड़ी देवी ने लालू यादव को जेल से रिहा करने की लगाई गुहार..

Bihar Now

पूर्व केंद्रीय मंत्री Yashwant Sinha करेंगे बिहार चुनाव के पहले तीसरे मोर्चे का ऐलान…

Bihar Now