Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारराष्ट्रीय

फंसे हुए बिहारियों के लिए सरकार की ओर से दिल्ली में 10 केंद्रों पर चल रहा भोजन कार्यक्रम…

बिहार के हज़ारों लोग हो रहे लाभान्वित*

*प्रवासी श्रमिकों की सहायता के लिए बिहार सरकार प्रतिबद्ध*

*नई दिल्ली, शुक्रवार, मुख्यमंत्री, बिहार नीतीश कुमार के निदेश पर आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार सरकार द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम हेतु लॉकडाउन के कारण दिल्ली में बिहार राज्य के श्रमिकों के लिए दस केंद्रों पर भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

दोपहर का भोजन 12 बजे से 2 बजे और रात्रि भोजन संध्या 7 बजे से 9 बजे तक की व्यवस्था की गयी है। निम्न केंद्रों पर भोजन की विशेष व्यवस्था की गयी है। :-

1- *बदरपुर- मीठापुर चौक, पुलिस चौकी के पास, गोल चक्कर पर, परशुराम मंदिर के सामने दिल्ली-110044*

2- *सोनिया विहार- E3/47 गली न 3, चौथा पुस्ता, दिल्ली-110090*

3- *पालम कॉलोनी- F ब्लॉक, शास्त्री पार्क, राज नगर-2, न्यू दिल्ली-110007*

4- *आया नगर- C-1 ब्लॉक, फेज़-4, कलिंगा स्कूल, H ब्लॉक, हेरिटेज पब्लिक स्कूल के पास, ज़िला-महरौली- 110047*

5- *किरारी- T ब्लॉक G ब्लॉक प्रेम नगर, नई दिल्ली 110086*

6- *शकरपुर- B-56, साउथ गणेश नगर*

7- *शकरपुर- काली मंदिर, गणेश नगर काम्प्लेक्स*

8- *बुरारी- हाउस न 707, G-3, B- ब्लॉक, जनता विहार, मुकुंदपुर Extn, पार्ट 1*

9- *बुरारी- हाउस न.4, गली न.29, बंगाली कॉलोनी*

10- *गोविंदपुरी- गली न.1308/2, गोविन्दपुरी, नई दिल्ली, 110019*

प्राप्त सूचना के अनुसार आज दोपहर के भोजन की व्यवस्था का लगभग *5,000 (पाँच हज़ार)* लोगों ने लाभ उठाया। कल दिनांक 02.04.2020 को दोपहर एवं रात्रि के भोजन से लगभग *6,400 (छः हज़ार चार सौ)* लोग लाभान्वित हुए। राहत वितरण केंद्रों पर सामाजिक दूरी एवं स्वच्छता के मापदंडों का पालन किया जा रहा है।

सूचना प्रदान एवं प्राप्त करने के लिए हेल्पलाइन नंबर *(011-23792009, 011-23014326, 011-23013884)* एवं आपदा प्रबंधन विभाग के कंट्रोल रूम न. *0612-2294204, 2294205* पर कॉल किया जा सकता है

 

Related posts

बड़ा रेल हादसा टला !… टूटे पहिए पर 15 किमी दौड़ी पवन एक्स्प्रेस,यात्रियों की सूझबूझ से रुकी ट्रेन…

Bihar Now

मुजफ्फरपुर में फरार अपराधी का एनकाउंटर,गोली लगने से कुख्यात अपराधी घायल..

Bihar Now

New Zealand Top Pokie Machines

Bihar Now