Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

अमन चैन के लिए प्रतिबद्ध “उत्कृष्ट IPS सर्वे 2020” में सबसे प्रमुख स्थान पर बिहार के DGP गुप्तेश्वर पाण्डेय…

एक सर्वे, देश के ऐसे 25 आईपीएस अधिकारियों का, जो अपने कार्यों और प्रयासों से लोगों के जीवन में सुरक्षा की भावना बढ़ाने , समाज में सोहार्द स्थापित करने और सकारात्मक संभावनाओं को मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं ।

“उत्कृष्ट आईपीएस अधिकारियों 2020″ का यह सर्वे कार्यशैली, ईमानदारी, कर्तव्य निष्ठा, जज्बा , जागरूकता , कानून व्यवस्था , जनता से जुड़ाव, प्रभाव ,छवि और कार्यकाल जैसे बारह मानदंडों पर किया गया है । वर्तमान में देश भर में करीब चार हजार कार्यरत आईपीएस अधिकारीयों में से सिर्फ 25 को उत्कृष्ट के तौर पर चुनना एक बेहद चुनौतीपूर्ण कार्य था।

सर्वप्रथम फेम इंडिया मैगजीन – एशिया पोस्ट सर्वे ने 1994 बैच तक के वरिष्ठ आईपीएस को इस सर्वे में शामिल कर विभिन्न स्रोतों और मीडिया रिपोर्टों के आधार पर शुरुआत में 200 अधिकारियों के नामों का चयन किया ।

25 कैटगरी में देश भर के विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध लोगों की राय और ग्राउंड रिपोर्ट को आधार बना कर किए गए फेम इंडिया मैगजीन-एशिया पोस्ट के वार्षिक सर्वे ” 25 उत्कृष्ट आईपीएस 2020″ की सूची :- ( कैटगरी , नाम , पद , बैच )

प्रभावशाली – अरविंद कुमार , प्रमुख – इंटेलिजेंस ब्यूरो , (1984)

असरदार – समंत कुमार गोयल , रॉ प्रमुख (1984)

अनुभवी – एस एस देसवाल , महानिदेशक , आईटीबीपी (1984)

शख्सियत – ए पी महेश्वरी, महानिदेशक , सीआरपीएफ (1984)

आदर्श – अनुप कुमार सिंह , महानिदेशक , एनएसजी (1985)

चर्चित – एस एन श्रीवास्तव, पुलिस आयुक्त , दिल्ली (1985)

विलक्षण – गुप्तेश्वर पांडेय पुलिस महानिदेशक , बिहार ( 1987)

क्षमतावान – एम महेंद्र रेड्डी , पुलिस महानिदेशक , तेलंगाना 1986

दूरदर्शी – दिलबाग सिंह , पुलिस महानिदेशक जम्मू-कश्मीर (1987)

शक्ति- आर श्रीलेखा पुलिस महानिदेशक , केरल (1987)

योग्य – दिनकर गुप्ता पुलिस महानिदेशक , पंजाब (1987)

बेजोड़ – परमवीर सिंह , पुलिस आयुक्त , मुम्बई , महाराष्ट्र ( 1988)

शानदार – आनंद कुमार , पुलिस महानिदेशक ( जेल ) उत्तर प्रदेश (1988)

जिम्मेदार – भगवान लाल सोनी , अपर पुलिस महानिदेशक ( क्राईम ) राजस्थान (1988)

कर्मठ – संजय बेनीवाल पुलिस महानिदेशक , चंडीगढ़ (1989)

सक्रिय – अशोक कुमार पुलिस महानिदेशक ( लॉ एंड ऑर्डर ) उत्तराखंड (1989)

कामयाब – मुहम्मद अकील पुलिस आयुक्त , गुरुग्राम , हरियाणा Gurgaon ( 1989)

प्रतिभावान – अनिल पालटा अपर पुलिस महानिदेशक , झारखंड (1990)

कर्मयोद्धा – अनुज शर्मा पुलिस आयुक्त , कोलकत्ता , पश्चिम बंगाल (1991)

जागरूक – वरूण कपूर , अपर पुलिस महानिदेशक, मध्य प्रदेश (1991)

कर्त्तव्यनिष्ठ – अजय आनंद , अपर पुलिस महानिदेशक आगरा , उत्तर प्रदेश (1992)

लगनशील – अरूण देव गौतम , गृह सचिव , छत्तीसगढ़ (1992)

ऊर्जावान – मनीष शंकर शर्मा अपर पुलिस महानिदेशक , मध्य प्रदेश (1992)

सरोकार – संजय सक्सेना , अपर पुलिस महानिदेशक ट्रेनिंग , महाराष्ट्र (1993)

ब्यूरो रिपोर्ट बिहार नाउ

Related posts

समस्तीपुर में गोली मारकर युवक की हत्या, 3 महीने पहले जेल से आया था… मारा गया

Bihar Now

बिहार पुलिस का थप्पड़ बाज दारोगा !… वाहन चेकिंग के दौरान मारा थप्पड़, एसपी ने किया सस्पेंड…

Bihar Now

Casino Pokies With Real Money

Bihar Now