Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारराजनीतिराष्ट्रीय

RJD का बड़ा दावा !… लोकसभा चुनाव के बाद जदयू का समाप्त हो जाएगा अस्तित्व…

पटना : राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कहा कि सत्ता तृष्णा के कारण जिस प्रकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी की राजनीति मिट्टी में मिल गई उसी प्रकार लोकसभा चुनाव के बाद जदयू का अस्तित्व समाप्त हो जायेगा।

राजद प्रवक्ता ने कहा कि जदयू नेताओं को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव  और उनके परिवार के विरुद्ध अनर्गल प्रलाप करने के बदले बिहार की जनता को बताना चाहिए कि नीतीश कुमार जी ने किस बेचारगी, बेबसी और लाचारी के कारण इस लोकसभा चुनाव में जदयू का घोषणा पत्र जारी नहीं किया।

क्या यह समझा जाएं कि जदयू का अनौपचारिक रूप से भाजपा में विलय कर दिया गया है? क्या लोकसभा चुनाव के बाद इसकी औपचारिक घोषणा कर दी जायेगी?

राजद प्रवक्ता ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा जदयू के संबंध में जो भविष्यवाणी किया गया था कि 2024 में ही जदयू समाप्त हो जायेगा, वो भविष्यवाणी सच साबित होता दिखने लगा है।

राजद प्रवक्ता ने कहा कि 10 वर्षों से केंद्र की मोदी सरकार और 17 वर्षों से बिहार की भाजपा-जदयू की सरकार ने निरंतर युवाओं, किसानों, मजदूरों और गरीबों को ठगने का काम किया है। बिहार की जनता अब भाजपा-जदयू के झूठे वादों और जुमलों में नहीं आने वाली है। बिहार में एनडीए का सूपड़ा साफ होना सुनिश्चित है।

 

Related posts

Breaking : चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस का बड़ा आरोप, जनमत का किया गया अपहरण… नहीं बनेगी बिहार में स्थिर सरकार…

Bihar Now

Profitable Pokies Casino Australia

Bihar Now

Big breaking : दरभंगा में राजद नेता को मारा चाकू.।।

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो