Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार की 8 सीटों पर अबतक 23.67% मतदान, जानिए बाकी सीटों का हाल

बिहार में सख्त सुरक्षा के बीच लोकसभा चुनाव के छठे चरण में आठ सीटों पर वोटिंग जारी है। बिहार में छठे चरण की 8 सीटों पर मतदान जारी है। सुबह 11 बजे तक बिहार में कुल वोटिंग 23.67 फीसदी हुई है।

वहीं अलग-अलग 8 सीटों की बात करें तो गोपालगंज में सुबह 11 बजे तक 22.61%, वैशाली में 27.98%, महाराजगंज में 23.57%, पश्चिमी चंपारण में 23.84%, पूर्वी चंपारण में 23.10%, सीवान में 22.42%, शिवहर में 25.77% और वाल्मिकीनगर में 20.11% वोटिंग हुई।

इस चरण में पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह, सांसद संजय जायसवाल, जर्नादन सिंह सीग्रीवाल, वीणा देवी, पूर्व सांसद लवली आनंद, हेना शहाब, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहार चौधरी, रितू जायसवाल, विजय कुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला सहित 86 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा।

वाल्मीकिनगर में 10, पश्चिम चंपारण में 8, पूर्वी चंपारण में 12, शिवहर में 12, वैशाली में 15, गोपालगंज (सु) में 11, सीवान में 13 और महाराजगंज में 5 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

सीवान में त्रिकोणीय मुकाबला है जबकि अन्य सात सीटों पर एनडीए एवं इंडिया गठबंधन में सीधा मुकाबला है। वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। इस चरण के सभी 14,872 बूथों पर सशस्त्रत्त् बलों की तैनाती की गयी है। करीब 60 हजार अर्धसैनिक बल एवं 18 हजार से अधिक गृहरक्षकों की डयूटी लगायी गयी है।

Related posts

बक्सर में गोली लगने से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत,पसरा मातमी सन्नाटा…

Bihar Now

जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री, 83 लोगों की सुनी समस्यायें, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Bihar Now

शिक्षक अभ्यर्थियों के समर्थन में उतरे पप्पू यादव, करेंगे बिहार में चक्का जाम… 9 और 16 जुलाई को करेंगे रेल चक्का जाम …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो