Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

शिक्षकों की छुट्टी पर सियासत !… शिक्षकों को मिला तेजस्वी का साथ, पूछा – शिक्षकों की जान लेने के लिए नीतीश सरकार आमदा क्यों ?…

बिहार में एक बार फिर शिक्षा विभाग चर्चा में है. गर्मी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूली बच्चों के लिए छुट्टी का ऐलान तो कर दिया है, लेकिन शिक्षकों को स्कूल आने का आदेश दिया है. इस आदेश के बाद शिक्षक भी छुट्टी की मांग कर रहे हैं.

वहीं, इस मुद्दे पर अब सियासत शुरू हो गई है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार को एक्स पर पोस्ट कर नीतीश सरकार पर हमला बोला. उन्होंने शिक्षकों की मांग को समर्थन करते हुए स्पष्ट कहा कि ‘इस भीषण गर्मी में शिक्षकों को अवश्य ही छुट्टी देनी चाहिए’…

तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा कि ‘बिहार में एनडीए सरकार की हठधर्मिता के कारण भीषण गर्मी में विद्यालय खोलने से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की मौत की खबर है.

विपक्ष के दबाव में एक दिन पहले स्कूल बंद किए लेकिन फिर भी इस जानलेवा गर्मी में शिक्षकों को स्कूल आने के कड़े निर्देश दिए गए हैं. जब छात्र ही स्कूल में नहीं रहेंगे तो शिक्षक क्या करेंगे? इस भीषण गर्मी में शिक्षकों को अवश्य ही छुट्टी देनी चाहिए.

बिहार की एनडीए सरकार शिक्षकों के प्रति ऐसे अमानवीय निर्णय क्यों ले रही है? मुख्यमंत्री सहित पूरा मंत्रिमंडल वातानुकूलित कमरों में आराम फ़रमा शिक्षकों की जान लेने पर आमादा क्यों है ?’

Related posts

Bihar Now

“प्रत्येक विभाग को ठीक करें सभी विभागाध्यक्ष”…

Bihar Now

पटना में दिनदहाड़े एक्सिस बैंक से 17 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम… “सु”शासन‌ पर सवाल ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो