Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में हीट स्ट्रोक का कहर , चुनाव ड्यूटी में तैनात दारोगा, होमगार्ड जवान और सिपाही की मौत

पूरे बिहार में अभी भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. इस बीच अंतिम सातवें चरण के चुनाव के लिए बुधवार (29 मई) को चुनावी ड्यूटी करने वाले बीएमपी के 45 वर्षीय सिपाही मौन बहादुर क्षेत्री की फ्लैग मार्च करने दौरान लू लगने से अचानक तबीयत खराब हो गई. जिसे नवानगर प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बक्सर सदर अस्पताल लाया गया. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

वहीं, चुनाव ड्यूटी के लिए डेहरी आए एक दारोगा की मौत हो गई. डेहरी में लू की चपेट में आने से दारोगा देवनाथ राम की मौत हो गई. दारोगा देवनाथ राम भोजपुर जिले के निवासी थे. जो भागलपुर के नवगछिया थाना में पोस्टेड थे.

इसके अलावे नालंदा में अचानक तबीयत बिगड़ने से बिहार होमगार्ड जवान की मौत हो गई. सीवान जिले से चुनाव कराने के लिए नालंदा पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि गुरुवार को अचानक चक्कर आने के बाद वो गिर गए थे. जिसके बाद उन्हें अस्पात में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया…

Related posts

Breaking : बिहार पुलिस के कार्यशैली पर BJP विधायक ने उठाए सवाल, कहा – अपराधियों में प्रशासन का खौफ खत्म !…

Bihar Now

SSB के जवान ने नारोटिक्स तस्कर का किया खुलासा, रक्सौल बॉर्डर पर 12 करोड़ का ड्रग्स बरामद..

Bihar Now

पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, जवाब में पुलिस पर रोड़ेबाजी, कई गिरफ्तार…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो