Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

छपरा के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 10 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम…

छपरा: बिहार के छपरा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां जिले के अमनौर थाना क्षेत्र के अपहर स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में सोमवार को 10 हथियारबंद अपराधियों द्वारा लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया है.

हथियार बंद लुटेरों द्वारा बैंक के कैशियर को अपने कब्जे में कर इस घटना को अंजाम दिया गया है. उसके बाद सभी अपराधी आराम से कैश लूट करके चलते बने हैं.

हथियार के बल पर लूट: स्थानीय लोगों ने बताया कि 10-12 की संख्या में अपराधी चार पांच बाइक से सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अपहर शाखा में पहुंचे. अपराधियों के द्वारा ग्राहकों को हथियार के बल पर एक साइड किया इसके साथ ही बैंक के कैशियर को अपने कब्जे में लेकर करीब 10 लाख़ रुपए की लूट की है. उसके बाद वह सभी आराम से वहां से निकल गए हैं.

इस घटना की जानकारी मिलने पर भेलदी, अमनौर और अन्य अन्य निकटवर्ती थानों की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची है. घटना की जानकारी मिलने पर मढ़ौरा डीएसपी नरेश पासवान भी घटना स्थल पर पहुंचे हैं.

Related posts

सीएम नीतीश कुमार को तेजस्वी यादव का जवाब, कोरोना घोटाले की भविष्यवाणी जब हमने की थी, तो सीएम साहब ने नकार दिया था.. अब क्या कहना है ?

Bihar Now

मुकेश सहनी के पिता की हत्या मामले में दरभंगा DIG का बड़ा दावा !… आज शाम तक कर देंगे उद्भेदन, सलाखों के पीछे होगा अपराधी…

Bihar Now

दरभंगा रेप पीड़िता से मिले बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, हर संभव मदद का दिया भरोसा

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो