Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनरमतोराजनीतिराष्ट्रीय

दरभंगा से बीजेपी प्रत्याशी गोपाल जी ठाकुर और बेतिया से संजय जायसवाल जीते…

बिहार में पल पल रुझान बदल रहा है .. नीतीश कुमार की जेडीयू फिलहाल 15 सीटों पर बढ़त बना ली है … वहीं इंडिया गठबंधन 7 सीटों पर आगे चल रही है … वहीं दरभंगा से बीजेपी उम्मीदवार गोपाल जी ठाकुर और बेतिया से संजय जायसवाल ने जीत दर्ज कर ली है …

रुझानों में एनडीए ने 31 सीटों पर बढ़त बनाई है,महागठबंधन यानी इंडिया गठबंधन 7 सीटों पर आगे चल रहा है। केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय उजियारपुर से और गिरिराज सिंह बेगूसराय से पीछे चल रहे हैं। पूर्णिया से निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव, पाटलिपुत्र से मीसा भारती, पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद, गया से जीतनराम मांझी आगे चल रहे हैं। मुजफ्फरपुर से बीजेपी के राजभूषण चौधरी आगे हैं।

काराकाट में एनडीए के उपेंद्र कुशवाहा तीसरे नंबर पर हैं। सीवान में निर्दलीय हेना शहाब आगे हैं। दोपहर 12 बजे बाद से फाइनल रिजल्ट भी आना शुरू हो जाएंगे। बिहार में एनडीए के तहत भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू, चिराग पासवान की लोजपा रामविलास (एलजेपी आर), उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) एवं जीतनराम मांझी की हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा (हम) का महागठबंधन यानी इंडिया गठबंधन में शामिल लालू एवं तेजस्वी यादव की राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी), कांग्रेस एवं वाम दल सीपीआई, सीपीआई और सीपीआई माले से मुकाबला है।

Related posts

Breaking : IPS एस.के.सिंघल को DGP का प्रभार, गुप्तेश्वर पांडे ने लिया VRS…

Bihar Now

बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे तेजस्वी यादव…सीएम नीतीश पर तेजस्वी का तंज, सूबे के लोग त्राहिमाम हैं और सीएम 136 दिनों से घर से बाहर नहीं निकले हैं…

Bihar Now

कांग्रेस विधायक रामदेव राय के निधन पर अमिता भूषण ने जताया शोक…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो