Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में एनडीए 27, इंडिया 7 आगे … केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और नित्यानंद राय पीछे….

बिहार : लोकसभा चुनाव का रिजल्ट आज जारी हो रहा है। राज्य की सभी 40 सीटों के लिए विभिन्न जिलों में 35 मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती की जा रही है। रुझानों में एनडीए ने 25 सीटों पर बढ़त बनाई है,

महागठबंधन यानी इंडिया गठबंधन 7 सीटों पर आगे चल रहा है। केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय उजियारपुर से और गिरिराज सिंह बेगूसराय से पीछे चल रहे हैं। पूर्णिया से निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव, पाटलिपुत्र से मीसा भारती, पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद, गया से जीतनराम मांझी आगे चल रहे हैं। मुजफ्फरपुर से बीजेपी के राजभूषण चौधरी आगे हैं।

काराकाट में एनडीए के उपेंद्र कुशवाहा तीसरे नंबर पर हैं। सीवान में निर्दलीय हेना शहाब आगे हैं। दोपहर 12 बजे बाद से फाइनल रिजल्ट भी आना शुरू हो जाएंगे। बिहार में एनडीए के तहत भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू, चिराग पासवान की लोजपा रामविलास (एलजेपी आर), उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) एवं जीतनराम मांझी की हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा (हम) का महागठबंधन यानी इंडिया गठबंधन में शामिल लालू एवं तेजस्वी यादव की राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी), कांग्रेस एवं वाम दल सीपीआई, सीपीआई और सीपीआई माले से मुकाबला है।

Related posts

मत भजढदढण

Bihar Now

मधुबनी पोखर से पूजा के लिए पानी लाने गई चार बच्ची डूबी, तीन को ग्रामीणों ने बचाया, एक की मौत, फुलपरास थाना क्षेत्र के बरियारी गांव की घटना।

Bihar Now

बिहारवासियों को अब वोटर कार्ड के लिए BLO या ब्लॉक नहीं जाना है कैसे खुद से करें अप्लाई या सुधार… पढ़िए पूरी रिपोर्ट…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो