Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

NDA की सरकार बनने से पहले नीतीश कुमार ने अपने सभी सांसदों को बुलाया दिल्ली, सियासी बाजार गर्म…

केंद्र में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनने जा रही है. हालांकि इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सभी जीते हुए सांसदों को दिल्ली बुलाया है. शुक्रवार को सभी सांसद दिल्ली पहुंचेंगे. दिल्ली में सबसे मुलाकात होगी.

जो जानकारी सामने आ रही है उसकी मानें तो जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के सीएम नीतीश कुमार से सभी जीत कर आए उम्मीदवारों ने मिलने के लिए फोन किया. कहा कि वह उनसे मुलाकात करना चाहते हैं.

इस पर सीएम नीतीश कुमार ने सबको मिलने के लिए दिल्ली बुलाया. इससे पहले बीते बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली गए थे. उनके साथ राज्यसभा सांसद संजय झा भी थे. एनडीए की बैठक में नीतीश कुमार ने हिस्सा लिया.

हालांकि मुंगेर लोकसभा सीट से जीते ललन सिंह बुधवार को ही दिल्ली चले गए थे. बुधवार को हुई दिल्ली में हुए बैठक में जेडीयू ने एनडीए को केंद्र में सरकार बनाने के लिए अपना समर्थन दे दिया. उधर सभी सांसदों के दिल्ली बुलाए जाने को लेकर सियासी बाजार गर्म है…

Related posts

वर्तमान आर्थिक संकट और मीडिया विषय पर BWJU ने किया वेबिनार का आयोजन…

Bihar Now

रफ़्तार की कहर ने ली एक वृद्ध की जान, इलाके में मातम का माहौल…

Bihar Now

Big Breaking : एक महिला शिक्षक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो