Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

Big Breaking : एक महिला शिक्षक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी…

बड़ी खबर शिवहर से आ रही है, जहां एक महिला शिक्षिका की गोली मारकर हत्या कर दी गई है… जानकारी के मुताबिक,बेलाही दुल्हन मध्य विद्यालय में प्रखंड शिक्षिका के पद पर पल्लवी कुमारी कार्यरत थी..

वह सीतामढ़ी से स्कूटी से स्कूल जा रही थी.. अचानक देकुली के पास मोहारी बांध के नजदीक किसी अज्ञात अपराधियों ने महिला शिक्षक के पेट में गोली मारकर घायल कर दिया जिसे अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मृत्यु हो गई…मौके वारदात पर पुलिस पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है..

आपको बता दें कि पल्लवी कुमारी सीतामढ़ी जिले के रीगा के पोखर भिंडा गांव की बताई जा रही है मृतिका के बड़े-बड़े दो बच्चे बताए जा रहे हैं 2 महीने पहले ही तरियानी के सलेमपुर मध्य विद्यालय से तबादला होकर बेलाही मध्य विद्यालय में पल्लवी ने अपना योगदान दिया था…

Related posts

चाणक्य आईएएस एकेडमी ने प्रतिभा पहचान कार्यक्रम 2023 के तहत गया में कक्षा 12वीं परीक्षा के टॉपर्स को किया सम्मानित…

Bihar Now

कौन से JDU नेता की बेटी हैं 2020 के बिहार की मुख्यमंत्री कैंडिडेट ?…

Bihar Now

” बिहार की राजनीति में शरीर के ‘एपेंडिक्स’ की तरह हैं सुशील मोदी “

Bihar Now