Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

छपरा में मर्डर के तनावपूर्ण माहौल, वकीलों ने कार्य का किया बहिष्कार, दो गिरफ्तार…

छपरा : में बुधवार की सुबह अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की है. इस घटना में वकील पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मेथवालिया निवासी अधिवक्ता पिता राम अयोध्या राय और उनके अधिवक्ता पुत्र सुनील राय कचहरी जा रहे थे.

इस दौरान में बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी. मौके पर अफरा-तफरी मच गई. उनको अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद मौके पर मुफस्सिल थाने की पुलिस पहुंची हुई है और जांच में जुटी है. वहीं, इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में तनाव का माहौल हो गया है.

घटना के बारे में जानकारी देते हुए मृतक के परिजनों ने बताया कि प्रतिदिन की तरफ सुबह अधिवक्ता कचहरी के लिए निकले थे. इस दौरान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दूधिया पुल के पास पहले से घात लगाए बदमाशों ने बाइक सवार पिता-पुत्र वकील पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं. जिसमें पिता-पुत्र को गोली लग गई. स्थानिय लोगों की सूचना देने पर इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. वहीं, हत्या के बाद आक्रोशित वकीलों ने कोर्ट के कार्य का बहिष्कार कर दिया. जिसे कोर्ट में आए लोगों को वापस लौटना पड़ रहा है.

 

छपरा में हुई वकील की हत्या की घटना पर एसपी सदर राजकिशोर सिंह ने बताया कि मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है. इनके पट्टीदार से पूर्व से विवाद चला आ रहा है. चार बीघा जमीन को लेकर विवाद था. इस मामले में चार लोगों का नाम दिया गया है. जिसमे दो लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. शेष अन्य चार लोगों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी चल रही है.

Related posts

IIL के माध्यम से अपने कार्य कौशल को बढ़ाएंगे युवा वकील, KIIT के तत्वावधान में “विधि शिक्षक अकादमी” करेगा काम…

Bihar Now

नीतीश मंत्रिमंडल में कौन-कौन होंगे चेहरे ?… पढ़िए पूरी खबर..

Bihar Now

Breaking : छठ पूजा को लेकर बिहार सरकार का बड़ा फैसला, घाट पर नहाने से मनाही, गाइडलाइंस जारी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो