Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

NEET पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड के लिए तेजस्वी के PS प्रीतम ने बुक करवाया था रूम’, बिहार डिप्टी CM का बड़ा दावा…

नीट पेपर लीक मामले में बिहार की डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बड़ा दावा है कि पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के पीएस प्रीतम ने नीट पेपर लीक के मास्टरमाइंड सिकंदर के लिए कमरा बुक करवाया था.

विजय सिन्हा ने नीट और “मंत्री एनएच” कनेक्शन पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि मैंने मामले की विभागीय जांच कराई है. जानकारी के अनुसार, 1 मई को तेजस्वी के पीएस प्रीतम कुमार ने आरसीडी कर्मचारी प्रदीप को सिकंदर कुमार के लिए राज्य सरकार के पथ निर्माण विभाग (NH) के निरीक्षण गेस्ट हाउस में कमरा बुक करने के लिए बुलाया था.

उन्होंने आगे कहा कि अब गेस्ट हाउस का नियम है कि अधिततम तीन कमरे 3 दिन के लिए बुक कर सकते हैं. इससे ज्यादा बुक करने की अनुमति NH के अधिकारियों को ही है. इस मामले का प्रीतम कुमार और तेजस्वी से सीबीआई पूछताछ करे तो स्पष्ट होगा कि पेपर लीक में किसका हाथ है.

विजय स‍िन्हा दावा कर रहे हैं कि प्रीतम और सिकंदर यादव के बीच के रिश्तों की कड़ी जुड़ रही है. मंत्री जी के नाम पर प्रीतम ने जो कमरा बुक कराया वो तेजस्वी का नाम देकर कराया. प्रतिभा का सम्मान होना चाहिए, सरकार भी सजग है,

लेकिन ऐसे कौन लोग हैं जो व्यवस्थाओं को ही नहीं पूरे बिहार को बदनाम करते हैं. पूरी जांच रिपोर्ट आने के बाद कोई नहीं बचेगा…

Related posts

खगड़िया में फिर मिला जिंदा बम,किया गया डिफ्युज… दो दिन पहले भी हुई है ब्लास्ट, कार्टून में कहाँ से आया बम ?..

Bihar Now

मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच बवाल, पथराव में पुलिस कर्मी सहित कई लोग घायल…

Bihar Now

Big Breaking : अभी-अभी सीवान में एक डॉक्टर की गोली मारकर हत्या, सवालों के घेरे में पुलिस की कार्यशैली…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो