Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारराजनीतिराष्ट्रीय

नीतीश सरकार पर‌ RJD का हमला, कहा – लालू और तेजस्वी को गाली देकर डबल इंजन की सरकार अपने कुकृत्यों को नहीं छुपा सकते…

पटना : राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने कहा है कि केन्द्र और बिहार की एनडीए सरकार का इकबाल अब पुरे तौर पर खत्म हो चुका है। भाजपा और जदयू के नेता अब लालू प्रसाद जी और तेजस्वी जी को गाली देकर अपने कुकृत्यों को नहीं छुपा सकते।

चाहे देश एवं प्रदेश के लाखों छात्र-युवाओं का जीवन बर्बाद करने का मामला हो, कानून-व्यवस्था का मामला हो या विकास के नाम पर लूट-खसोट और भ्रष्टाचार का मामला हो। भाजपा और जदयू का असली चेहरा सबके सामने आ चुका है।

राजद प्रवक्ता ने कहा कि नीट परीक्षा में पेपर लीक मामले में जिस प्रकार मुख्य सूत्रधार को बचाने की कोशिश हो रही है। एनटीए के डीजी को बली का बकरा बना कर मामले की लीपापोती करने का प्रयास हो रहा है। पेपर लीक के अनेकों साक्ष्य सामने आने के बाद भी नीट परीक्षा को रद्द नहीं किए जाने से स्पष्ट है कि पेपर लीक मामले को सरकार का संरक्षण प्राप्त है।

इस मामले में अबतक जीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है या जिनके नाम उजागर हुए हैं उनमें से अधिकांश किसी न किसी रूप में सत्ताधारी दलों से जुड़े हुए हैं।

यही स्थिति राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर है। अब तो दिनदहाड़े व्यस्ततम इलाके में भी अपराधी बेधड़क होकर अपराध करते नजर आ रहे हैं। राजधानी पटना में तो अब दिन की शुरुआत हीं किसी न किसी की हत्या से होती है। आज भी सबेरे – सबेरे एक व्यवसाई की हत्या कर दी गई और हत्या का आरोप एक वरीय भाजपा नेता और पटना के महापौर के लड़के पर लगाया गया है।

राजद प्रवक्ता ने कहा कि यही स्थिति आज विकास के नाम पर हो रहे लूट-खसोट और भ्रष्टाचार से है। एक सप्ताह के अन्दर हीं तीन -तीन निर्माणाधीन पूल ध्वस्त हो गए। आज चम्पारण के घोड़ासाहन में एक निर्माणाधीन पूल के तीन पिलर ध्वस्त हो गए। इसके पूर्व सिवान के महाराजगंज में नहर के उपर बना पूल गीर गया। उसके एक दिन पहले अररिया में एक निर्माणाधीन पूल का तीन पिलर धराशाई हो गया था। पर एनडीए नेताओं का एक सूत्री कार्यक्रम केवल लालू जी और तेजस्वी जी को गाली देना रह गया है। देश और प्रदेश के लोग यह जानना चाहते हैं कि दस वर्षों से केन्द्र में और लगभग अठारह वर्षों से बिहार में भाजपा और जदयू सरकार में रहकर आखिर कब तक अपनी नाकामी और भ्रष्ट कारगुजारियों और कुकृत्यों का ठीकरा दूसरों पर फोड़ते रहेंगे ?

 

Related posts

नवादा में CBI टीम पर हमला, यूजीसी नेट पेपर लीक की जांच करने पहुंची थी टीम, चार गिरफ्तार…

Bihar Now

Breaking : Hotel Maurya और मालिक के ठिकानों पर ED की छापेमारी… यूपी के एक मामले में रेड ! …

Bihar Now

लाइन में खड़ी कोयला लदी मालगाड़ी में लगी आग, दमकल के सहारे बुझाया गया आग।

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो