Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

स्वदेश चोपड़ा की 9वीं पुण्यतिथि पर पंजाब केसरी समूह द्वारा कैमूर में लगाया गया चिकित्सा शिविर।

अजीत कुमार

 

पंजाब केसरी समूह द्वारा जनप्रतिनिधियों को दिए गए प्रशस्ति पत्र।

पंजाब केशरी समूह के अपनी पूर्व निदेशक स्वर्गीय स्वदेश चोपड़ा की 9वीं पुण्यतिथि के अवसर पर कैमुर में निःशुल्क जांच शिविर व मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। वहीं इस आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंची मोहनिया भाग 3 की जिला परिषद सदस्य गीता पासी ने स्वदेश चोपड़ा की 9वीं पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

वहीं प्रखंड प्रमुख श्यामकुमार साह, बसपा प्रदेश के महासचिव सतीश यादव, जिला परिषद आनंद सिंह, राधेश्याम सहनी सहित कई अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। पंजाब केसरी समूह के द्वारा आयोजन में पहुंचे सभी जनप्रतिनिधि और चिकित्सकों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। स्वर्गीय स्वदेश चौपड़ा को श्रद्धांजलि व पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद मेडिकल कैंप की शुरुआत की गई।

इस मेडिकल कैंप में जहां सभी बीमारियों की निशुल्क जांच की गई तो वहीं निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।

इस मौके पर प्रखंड प्रमुख श्याम कुमार शाह प्रखंड उप प्रमुख सविता देवी, वरिष्ठ पत्रकार श्यामसुंदर पांडे, पीएचसी बीसीएम आशुतोष प्रभाकर सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

रफ़्तार की कहर ने ली एक वृद्ध की जान, इलाके में मातम का माहौल…

Bihar Now

बिहार में मीडिया कवरेज पर कोई बैन नहीं – नीरज कुमार, मंत्री

Bihar Now

मनीष वर्मा अधिकारिक तौर पर जेडीयू में हुए शामिल, नीतीश कुमार के काफी करीबी हैं मनीष वर्मा…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो