Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

मनीष वर्मा अधिकारिक तौर पर जेडीयू में हुए शामिल, नीतीश कुमार के काफी करीबी हैं मनीष वर्मा…

पटना: आईएएस अधिकारी रहे मनीष वर्मा आज विधिवत जेडीयू में शामिल हो गए. अनिवार्य सेवानिवृति लेने के बाद मनीष वर्मा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के परामर्शी थे. आज औपचारिक तौर पर जनता दल यूनाइटेड में शामिल हो गए.

पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, मंत्री विजय चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने मनीष वर्मा को पार्टी की सदस्यता दिलाई। उनके दल में शामिल होने के बाद जेडीयू नेताओं ने उन्हें बधाई दी.

इस मौके पर मनीष वर्मा ने कहा कि मेरे लिए आज बहुत ही इमोशनल दिन है. आज मुझे एक छोटा सा कागज मिला है. इसका काफी महत्व है. आज सुबह में जेडीयू में मेंबरशिप के लिए अप्लाई कर रहा था तो उसमें पेशा लिखना होता है.

कल ही हमने जो भी पद ग्रहण कर रखा था, उससे इस्तीफा दे दिया था. ऐसे में हम पेशा में क्या लिखूं..समझ में नहीं आ रहा था.रिटायर्ड आईएएस तो लिख नहीं सकता था. अब तो समाज सेवा ही करना है,लिहाजा समाज सेवा लिखा. आज से पेशा होगा राजनीतिक कार्यकर्ता का.

मनीष वर्मा का पैतृक आवास बिहार शरीफ के खंदकपर है. पिछले दो साल से सफेद कुर्ता और पजामा में वह दिख रहे हैं. सफेद कुर्ता और पजामा पहनकर कई कार्यक्रम में शामिल होकर वे लोगों के बीच जा रहे हैं और अपना परिचय दे रहे हैं. उसी वक्त से यह कयास लगाया जा रहा था कि जल्द राजनीति में एंट्री करने वाले हैं.

बताया जाता है कि नालंदा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संवाद कार्यक्रम के दौरान भी मनीष कुमार वर्मा काफी सक्रिय दिखे थे. उन्होंने इस बार के हुए लोकसभा चुनाव में भी खूब प्रचार-प्रसार किया था.

इलाके की बात छोड़िए, पूरे जिले में इनकी पहचान है. रामनवमी जुलूस के दौरान बिहारशरीफ में हुई हिंसक घटना के दौरान शांति सद्भावना मार्च में सफेद कुर्ता पहनकर मनीष वर्मा ने शहर का भ्रमण किया था. मनीष वर्मा कुर्मी जाति से आते हैं.

Related posts

सीमा विवाद को लेकर किन्नरों के दो गुटों में हिंसक झड़प,3 घायल… पुलिस की हस्तक्षेप से मामला हुआ शांत…

Bihar Now

प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों को M.A.C.P योजना का लाभ देने की मांग..पूर्व JDU MLC ने की नीतीश सरकार से मांग…

Bihar Now

Breaking : पटना में सरेशाम ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगने से दो लोग घायल, “सु”शासन पर सवाल ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो