Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

क्राइम को कमिट करने से पहले सलाखों के पीछे !… सहरसा पुलिस ने ज्वेलरी शॉप में डकैती की योजना बना रहे अपराधियों को किया गिरफ्तार, हथियार भी बरामद…

बी एन सिंह पप्पन, क्राइम हेड, बिहार नाउ

बिहार के सहरसा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ एसटीएफ और सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई आयी है सामने।कुख्यात अंतरजिला सोना लुटेरा और 2 लाख का इनामी अपराधी मनीष कुमार मनियाँ एवं उसके उसके 2 सहयोगी को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने 2 पिस्टल,1 देशी कट्टा,5 मोबाइल,14 जिंदा कारतूस,1 कार,1 मोटरसायकिल किया बरामद।कुख्यात अपराधी शहर के चर्चित ज्वेलर्स तनिष्क और दहलान ज्वेलर्स के यहां सोना लूटने को लेकर कर रहा था रेकी।गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।आज एसपी हिमांशु कुमार ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।

जानकारी के अनुसार एसटीएफ पटना के द्वारा सहरसा आसूचना इकाई को सूचना प्राप्त हुआ था की गोविंद सिंह जो शराब कारोबारी और कुख्यात अपराधी है जो एक चर्चित अन्तर्राजिय सोना लुटेरा गिरोह का सरगना विकास झा जो समस्तीपुर जिला का मोस्ट वांटेड एवं इनामी अपराधी मनीष कुमार उर्फ मनियाँ अन्य कई सहयोगियों के साथ मिलकर सहरसा में किसी बड़े ज्वेलर्स दुकान को लूटने वाले हैं।और गोबिंद सिंह अपने स्विफ्ट कार से तनिष्क शोरूम के आसपास रेकी कर रहा है

।इसी गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ की पुलिस और सहरसा पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से तनिष्क शो रूम के पास रेकी कर रहे अपराधी गोबिंद सिंह को कार सहित हिरासत में लिया गया उसके बाद उसीके निशानदेही पर पूरब बाजार स्थित सेकंड वाईफ होटल से चर्चित अपराधी विकास झा एवं मनीष कुमार उर्फ मनियाँ के साथ एक अन्य अपराधी आशुतोष कुमार झा को दो देशी पिस्तौल,एक देशी कट्टा,14 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।जबकि दो और सहयोगी भागने में सफल रहे।

प्रेस वार्ता के दौरान एसपी हिमांशु कुमार ने बताया की एसटीएफ पटना के द्वारा डाईओयू टीम को सूचना मिली कि गोबिंद सिंह नामक अपराधी और अन्तर्राजिय सोना लुटेरा विकास झा एवं मोस्ट वांटेड 2 लाख का इनामी अपराधी मनीष कुमार उर्फ मनियाँ अपने सहयोगी के साथ सहरसा में ज्वेलर्स की दुकान को लूटने वाले है।इसी सूचना के आधार पर एसडीपीओ सदर और सदर थाना अध्य्क्ष एवं डीएसपी 2 के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।गठित टीम और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में गोबिंद सिंह को तनिष्क शो रूम के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

उसीके निशानदेही पर विकास झा,मनीष कुमार मनियाँ एवं विकास झा का भाई आशुतोष झा को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार अपराधी से जब पूछताछ किया गया और उनके मोबाइल की जांच की गई तो उनके मोबाइल में बहुत सारे ज्वेलर्स दुकान का फोटो दिखा और रूट्स का भी प्लान किया गया था वो भी मोबाइल में दिखा।

उन्होंने ये भी बताया की सहरसा बस्ती का रहने वाला मोहम्मद जावेद जिनकी ठार गाड़ी पर घूमकर ये लोग रेकी कर रहा था उसको भी हमलोग ने बरामद कर लिया।इनलोगों के पकड़ाने से सहरसा में बहुत बड़ी घटना को रोकने में हमलोगों को सफलता मिली है।

गिरफ्तार अपराधी विकास झा का आपराधिक इतिहास रहा है।पहले भी बिहार और अन्य राज्यों में भी चर्चित घटना जैसे हाजीपुर मुटुथ फाइनेंस,बेगूसराय ज्वेलर्स दुकान,बंगाल में भी चोरी की घटना,दरभंगा में भी ज्वेलरी दुकान के लूट में संलिप्त है।जभकी मनीष कुमार मनियाँ इन सभी घटनाओं के अलावे समस्तीपुर में डबल मर्डर में दो लाख का इनामी भी है।

Related posts

BJP की वर्चुअल रैली पर तेजस्वी यादव ने उठाए सवाल, कहा – गरीबों को डाटा नहीं, आटा चाहिए..

Bihar Now

बछवरा विधायक की पार्थिव शरीर बेगूसराय पहुंचते ही पूरा इलाका हुआ ग्मगीन, आखिरी दर्शन करने उमड़ी समर्थकों की हुजूम…

Bihar Now

पप्पू यादव ने फिर बोला नीतीश कुमार पर हमला, कहा – सीबीआई के डर से भगवा रंग मे रंग गया है विपक्ष

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो