Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

रुपौली उपचुनाव में रोमांचक रिजल्ट !… रुपौली उपचुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह को निर्णायक बढ़त…

बिहार के पूर्णिया जिले के रुपौली विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है…11वें राउंड में भी निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह का दबदबा कायम है। निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह, जदयू के कलाधर मंडल से 6838 वोटों से आगे हैं। 11वें राउंड में जदयू के कलाधर मण्डल को जहां 57262 मत मिले वहीं निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह को 64100 मत मिले हैं। वहीं बीमा भारती को 29213 मत मिले हैं।

दसवें राउंड की गिनती में निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह, जदयू के कलाधर मंडल 5069 मत से आगे निकल गए। दसवें राउंड में शंकर सिंह को 6590, कलाधर मंडल 7760 को व बीमा भारती को 2363मत प्राप्त हुए हैं। जबकि, 526 मत नोटा को प्राप्त हुआ।

दसवें राउंड तक कुल कितने मत मिले

कलाधर प्रसाद मंडल-52834
शंकर सिंह-निर्दलीय-57903
बीमा भारती-राजद-26766
नोटा-4930

रुपौली विधानसभा उपचुनाव के 9वेंराउंड में निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह ने बड़ी बढ़त बना ली है. 9वें राउंड की गिनती के बाद निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह को 51313 वोट मिले हैं. वहीं दूसरे स्थान पर जदयू प्रत्याशी कलाधर मंडल को 47074 वोट, जबकि तीसरे नंबर पर राजद प्रत्याशी बीमा भारती को 24403 वोट प्राप्त हुए हैं. निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह 4239 वोट से आगे चल रहे

Related posts

शराबबंदी की सच : आरा में SP राकेश दूबे की बड़ी कार्रवाई, शराब पार्टी कर रहे 7 वार्ड पार्षद सहित 18 लोग गिरफ्तार… भारी मात्रा में शराब व हथियारों का जखीरा बरामद…

Bihar Now

Breaking: दरभंगा में सरेराह अपराधी और पुलिस के बीच फायरिंग, दो अपराधी गिरफ्तार,बांकी फरार..

Bihar Now

कश्मीर से भागी युवती की सुपौल में कश्मीर पुलिस कर रही तलाश…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो