बड़ी खबर दरभंगा से हैं जहां VIP पार्टी के प्रमुख व बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता की हत्या कर दी गई है … जानकारी के मुताबिक, मुकेश सहनी के दरभंगा आवास पर अपराधियों ने घर में घुसकर उनके पिता जीतन सहनी की हत्या कर दी है …जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है …
वहीं मुकेश सहन पटना में थे, ज्यों ही इस बात की जानकारी मिली, मुकेश सहनी दरभंगा के लिए रवाना हो गए हैं …हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है … हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ,… हालांकि दरभंगा के SSP जगन्नाथ रेड्डी ने जांच के लिए SIT टीम गठित कर दी है …इस टीम में SP Rural, Sho बिरौल और स्पेशल टीम मौजूद हैं जो इस हत्याकांड की जांच करेंगे
