Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

मुकेश सहनी के पिता की हत्या मामले में दरभंगा DIG का बड़ा दावा !… आज शाम तक कर देंगे उद्भेदन, सलाखों के पीछे होगा अपराधी…

बिहार में लगातार बढ़ते अपराध के बीच आज दरभंगा की हत्या की खबर ने सियासी गलियारों से लेकर पुलिस महकमे तक हड़कंप मचा दिया है … मामला दरभंगा के विरौल की है जहां वीआईपी प्रमुख व बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता की हत्या कर दी गई है ….

 

मुकेश सहनी के पिता की हत्या ने सुशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं … हत्या की खबर आग की तरह फ़ैल गई,जिसके बाद आनन-फानन में दरभंगा जोन के तमाम वरीय पुलिस अधिकारी, FSL की टीम साथ SIT की टीम मौके ए वारदात पर पहुंच कर तफ्तीश में जुटी गई है …

 

मौके वारदात पर पहुंचे दरभंगा के DIG बाबूराम ने बड़ा दावा किया है … बाबूराम ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कई अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं, कई अहम जानकारियां सामने आई है …हर एंगल से अनुसंधान जारी है .. अनुसंधान के लिए SIT गठित की गई है …

 

वहीं बाबूराम ने कहा कि आज शाम तक इस मामले का हम उद्भेदन कर लेंगे साथ ही अपराधी सलाखों के पीछे होगा ….

 

वहीं इस मामले में अभी तक 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है.. अनुसंधान जारी है ….

 

बता दें कि मुकेश सहनी का पैतृक गांव दरभंगा के विरौल प्रखंड में हैं, जहां उनके पिता की निर्मम हत्या कर दी गई है ….

Related posts

Recommended Best Australian Pokies Casinos

Bihar Now

Bihar Now

बिहार में कैसे रुकेगी ‘आसमानी आफत’, मुआवजा ही देती रहेगी सरकार या रोकथाम के कुछ हैं उपाय ? …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो