Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

यूपी में डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस पटरी से उतरी,5 की मौत: 3 AC समेत 15 कोच पटरी से उतरे; खिड़की के कांच तोड़कर कूदे यात्री, 25 घायल

यूपी के गोंडा में ट्रेन हादसा हो गया। चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस की 3 AC समेत 15 बोगियां पटरी से उतर गईं। इनमें 3 पलटी खा गई। हादसे में 5 यात्रियों की मौत हो गई है। 25 यात्री घायल हैं। 2 यात्रियों के पैर कट गए हैं। ज्यादातर घायल यात्री एसी कोच के बताए जा रहे हैं।

हादसे के बाद यात्री खिड़की के कांच तोड़कर बाहर कूदे। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अफसर मौके पर पहुंच गए। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया है। SDRF टीम को बुलाया गया है।

ट्रेन ((15904) चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही थी। हादसा झिलाही रेलवे स्टेशन के बीच गोसाई डिहवा में हुआ है। अयोध्या से इसकी दूरी 30 किमी, जबकि लखनऊ से 130 किमी. है।

गुरुवार को यह ट्रेन रात 11:39 बजे चंडीगढ़ से रवाना हुई। गुरुवार दोपहर झिलाही स्टेशन के पास पलट गई। ट्रेन में सवार एक यात्री ने कहा-गोंडा से 20 किमी दूर दोपहर करीब ढाई बजे हादसा हुआ। यहां से मनकापुर स्टेशन 5 किमी दूर है।

Related posts

Online Casino Edinburgh

Bihar Now

भाजपा का 9 साल बेमिसाल, देश की जनता बदहाल… JDU का बीजेपी पर जोरदार हमला…

Bihar Now

रोहतास में प्रसूता महिला को रेफर कर अस्पताल से बाहर निकाला, पेड़ के नीचे हुआ प्रसव, नवजात की हुई मौत।

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो