Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

‘रिपोर्टर टेबल को कुछ भी करने की कोशिश किए तो…’, गुस्से में स्पीकर नंद किशोर यादव

BIHAR NOW NEWS DESK

बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र का आज शुक्रवार (26 जुलाई) आखिरी दिन है. बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर महागठबंधन के विधायक बैनर पोस्टर लेकर वेल में जाकर प्रदर्शन कर रहे थे. विधायकों का कहना कि विशेष राज्य का दर्जा देने होगा. महागठबंधन विधायक वेल में खड़ा होकर नारे लगा रहे थे, जिसेक बाद स्पीकर बेहद ग़ुस्से में आ गए और उन्होंन कहा कि रिपोर्टर टेबल को कुछ भी करने की कोशिश किए तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. अपनी अपनी सीटों पर महागठबंधन विधायकों से स्पीकर जाने के लिए कह रहे हैं. लेकिन महागठबंधन विधायक कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हैं.

इस बीच वाम दल विधायक सत्यदेव राम स्पीकर से कहा कि आप हम महागठबंधन विधायकों को मौका नहीं देते महोदय, विपक्ष को बोलने नहीं दिया जाता, हम लोगों के मुद्दे पर चर्चा नहीं होती है. इस पर स्पीकर ने कहा कि प्रश्नोत्तर के बाद आप लोगों को समय देंगे. विधानसभा को हाईजैक करने की कोशिश मत करिए, नियम कानून से सदन चलेगा. सदन की कार्यवाही हंगामे के बीच चलती रही और उसके बाद विपक्ष ने सदन से वाकआउट कर दिया.

इससे पहले आरजेडी के वरिष्ठ विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि बिहार को उसका हक हम लोग दिलवाकर रहेंगे. केंद्र सरकार ने बिहार को धोखा दिया है. बिहार का विकास तभी होगा जब विशेष राज्य का दर्जा मिलेगा. ऐसे कैसे केंद्र सरकार ने संसद में कह दिया कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिल सकता है. इस मुद्दे पर हम लोग लड़ाई लड़ेंगे. नीतीश को इस मुद्दे पर साथ आना है तो आएं, हमलोग उनको आमंत्रण देने नहीं जा रहे हैं. बजट में बिहार के लिए कुछ भी खास नहीं है.

Related posts

पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी घटना, आपसी विवाद में दो गुटों में झड़प, मौके से 6 खोखा बरामद…

Bihar Now

20 अप्रैल के बाद लॉक डाउन के दौरान सशर्त NH पर खुलेगा ढ़ाबा…

Bihar Now

Big Breaking: दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम, सवालों के घेरे में पुलिस की मुस्तैदी ?….

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो