Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

मोदी जी को छोड़ दें तो आज बिहार में किसी बीजेपी नेता के नाम पर 5 वोट भी नहीं मिलने वाला, यही कारण है कि मछली की तरह खोजा जा रहा है चेहरा: प्रशांत किशोर

BIHAR NOW NEWS DESK

पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बीजेपी का बिहार में आज कुछ नहीं है। बिहार में आज बीजेपी का क्या है? लोग जैसे तालाब में मछली पकड़ते हैं ठीक वैसे ही आज वो कोई नए चेहरे की खोज में हैं

ताकि कोई मिल जाए जिसके चेहरे पर वो चुनाव लड़ लें। बिहार में आज नरेंद्र मोदी के नाम पर ही जो कुछ वोट हैं, बस वही है। बिहार में आज किस बीजेपी नेता के नाम पर 5 वोट भी है?

अभी जो पूर्व में बिहार बीजेपी के अध्यक्ष थे, वो जब दूसरे दल से विधायकी का चुनाव लड़े तो उनको सिर्फ 6 हजार वोट मिला। बीते दिनों MLC का चुनाव हुआ था, वहां बीजेपी के पांच MP हैं और पूरी बीजेपी की ताकत लगाने के बाद भी बीजेपी को सिर्फ 495 वोट मिला।

बीजेपी को नहीं मिल रहा नया आदमी

बिहार बीजेपी अध्यक्ष की कमान ऐसे आदमी के हाथ में थी जिनके बाबूजी लालू, नीतीश, मांझी सरकार में मंत्री रहे और आजकल उनके बेटे बीजेपी का उद्धार करने निकले हैं।

मैं रोज बता रहा हूं पिछले 30 सालों में बिहार में MP, MLA बने हैं वो कुल 12 सौ से 15 सौ परिवार के लोगों में से ही निकलकर बने हैं। आज जिस दल जिस नेता का हवा हुआ सब उसी में आ जाता है। बीजेपी जैसे दल में भी आज उनको कोई नया आदमी नहीं मिल रहा। आज उनको भी वही आदमी मिला है जिसके बाप दादा पहले से राज कर रहे हैं।

बीजेपी के नेता सम्राट चौधरी के पास ऐसा कौन सा ज्ञान था जो उन्होंनेे 15 सालों में नहीं कर किया जो अब उनके बेटे अब आकर कर देंगे। आज बिहार में बीजेपी का क्या है वो आज नेता खोज रहे हैं। आज वो खोज रहे हैं कि कहीं कोई मिल जाए जिनके चेहरे पर चुनाव लड़ा जा सके।

Related posts

Breaking : चौथे राउंड की गिनती में RJD आगे, दोनों सीटों पर बनाई बढ़त…

Bihar Now

फ्लॉप शो को लेकर नाराज हुए नीतीश, जल्द हो सकता है जेडीयू में सांगठनिक बदलाव !…

Bihar Now

मधुबनी में मां बेटे का झगड़ा छुड़ाने गए युवक की गोली मारकर हत्या, चंद घंटों में पिस्टल और गोली के साथ आरोपी गिरफ्तार…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो