Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

पप्पू यादव के डॉक्टरों के खिलाफ बयान से मच गया बवाल, भड़का आईएमए और फोर्डा, लोकसभा स्पीकर से कार्रवाई की मांग

पटना- कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के बाद देशभर के चिकित्सक आंदोलन कर रहे हैं. 17 अगस्त को चिकित्सकों की हड़ताल पर सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने सोशल मीडिया के एक्स पर एक पोस्ट किया था . जिसमें उन्होने कहा था कि -डॉक्टरों ने हड़ताल कर 12 लोगों की जान से मार डाला! इस नरसंहार का ज़िम्मेदार कौन? अगर कोलकाता वाले गैगरेप में डॉक्टर ही शामिल पाए गए तो सारे डॉक्टर उस रेप की ज़िम्मेदारी लेंगे! जहां भी डॉक्टर बलात्कारी होता है, वहां यही डॉक्टर समाज को सांप क्यों सूंघ जाता है?तब क्यों चुप्पी? . पप्पू यादव की इस टिप्पणी का आईएमए ने कड़ा विरोध जताया है. साथ ही लोकसभा अध्यक्ष से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग करेगा.

आईएमए एक्शन कमेटी के संयोजक डॉ. अजय कुमार और राज्य सचिव डॉ. संतोष कुमार सिंह ने कहा कि सांसद ने चिकित्सकों के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण और अपमानजनक टिप्पणी की है। उनका बयान निंदनीय है.वहीं रेजिडेंट डॉक्टरों के समूह फोर्डा ने पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की प्रतिक्रिया पर नारजगी व्यक्त किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि डॉक्टरों के इस रवैये से देश में कई लोगों की मौत हो गई है.

पिछले 72 घंटे में पप्पू यादव ने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफार्म पर डॉक्टरों के हड़ताल पर कई पोस्ट किए हैं. इस पोस्ट को लेकर सोशल साइट्स पर प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं. खासकर फेडेरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन फोर्डा के व्ह्टसप ग्रुप में पप्पू यादव के पोस्ट पर नाराजगी जाहिर किया जा रहा है.

वहीं आईएमए एक्शन कमेटी के संयोजक डॉ. अजय कुमार और राज्य सचिव डॉ. संतोष कुमार सिंह ने कहा कि सांसद ने चिकित्सकों के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण और अपमानजनक टिप्पणी की है. उनका बयान निंदनीय है.

सांसद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा था कि डॉक्टरों की हड़ताल भी अजीब खेल है. सरकारी अस्पतालों में हड़ताल चल रही है और प्राइवेट हॉस्पिटल में जमकर लूट. डॉक्टरों ने हड़ताल कर 12 लोगों की जान ले ली.

सांसद पप्पू यादव के डॉक्सटर्स पर दिए बयान पर आईएमए और फेडेरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है.

Related posts

मौसम सेवा केंद्र का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया शुभारंभ… बस एक क्लिक में जानें मौसम की ताजा जानकारी कहीं भी, किसी वक्त…

Bihar Now

वाह, मुखिया हों तो ऐसा…नामांकन करने जाने के दौरान मंदिर के साथ मजार पर किया प्रणाम, पेश की मिसाल… हर तरफ हो रही चर्चा…

Bihar Now

सहरसा में बेखौफ बदमाशों का कहर,कार का शीशा तोड़ उड़ाए 5 लाख नगद, सवालों के घेरे में पुलिस की मुस्तैदी !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो