Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

ED और सेबी को लेकर बिहार कांग्रेस ने निकाला विरोध मार्च, अखिलेश सिंह ने कार्यशैली पर उठाए सवाल

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज (22 अगस्त) गांधी मैदान में बापू की मूर्ति से ईडी कार्यालय तक विरोध मार्च निकाला. कांग्रेस ईडी और सेबी की कार्यशैली पर सवाल उठा रही है. इनके खिलाफ में कई मांगों को लेकर कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है.

वहीं, इस विरोध मार्च की अध्यक्षता बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने की. एबीपी से बातचीत में अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा जेपीसी की हम मांग करते हैं. सेबी की अध्यक्ष की बर्खास्तगी की मांग करते हैं.

अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि सेबी चेयरमैन का जो रोल है वह संदेह के घेरे में है जो 20,000 करोड़ रुपये सेल कंपनी के माध्यम से अडानी के कंपनी में गया है उसका निष्पक्षता से जांच हो. इसको लेकर यह प्रदर्शन हो रहा है.

वहीं, ईडी दफ्तर मार्च से जुड़ा सवाल उन्होंने कहा कि क्या ईडी सिर्फ विपक्ष के नेताओं के घर जाने के लिए है? या फिर देश की संपत्ति को बचाना भी उनका काम है.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि ईडी दफ्तर तक यह मार्च जाएगा और ईडी दफ्तर पहुंच कर अधिकारियों से मिलकर कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल एवं अध्यक्ष ज्ञापन सौंपेंगे. तमाम बिंदुओं पर कार्रवाई करने की मांग रखेंगे.

बता दें कि बिहार कांग्रेस ने हिंडनबर्ग रिसर्च खुलासा, अडानी, सेबी और ईडी को लेकर गांधी मैदान से ईडी कार्यालय तक धरना प्रदर्शन किया. इस कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.

Related posts

बिहार में एनडीए 27, इंडिया 7 आगे … केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और नित्यानंद राय पीछे….

Bihar Now

एक बार फिर बिहार नाउ की खबर का असर,नरसिंह झा हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Bihar Now

दर्दनाक हादसे में एक बालक व एक किशोरी की मौत, मचा कोहराम…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो