Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

BREAKING NEWS : छपरा में महावीरी जुलूस के दौरान छज्जा गिरा , 100 से ज्यादा लोग घायल…

छपरा के ईश्वरपुर मेले में ऑर्केस्टा के दौरान अचानक छज्जा गिर गया। इस दौरान उसके ऊपर 100 से ज्यादा लोग मौजूद थे। बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात गांव में महावीरी जुलूस निकाला जा रहा था। इसमें ऑर्केस्टा बुलाया गया था। हजारों की संख्या में लोग ऑर्केस्टा देख रहे थे, तभी अचानक एक घर का छज्जा टूटकर गिर गया।

घटना बीती रात करीब 2 बजे जिले से करीब 40 किमी दूर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि हादसे में 2 लोगों को मामूली चोट आई है। जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया है।

महावीरी जुलूस, आस्था और पराक्रम का एक ऐतिहासिक जुलूस होता है। इसमें अखाड़ेदार और सह अखाड़ेदार शामिल होते हैं। इस जुलूस में झांकियां निकाली जाती हैं और श्रद्धालुओं का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाता है।

महावीरी जुलूस में अस्त्र-शस्त्रों के प्रदर्शन पर रोक होती है। जुलूस के दौरान डीजे और आर्केस्ट्रा का संचालन पर रोक होती है। प्रशासन ड्रोन कैमरे की मदद से जुलूस पर नज़र रखता है। कहीं से भी गड़बड़ी करने वाले लोगों को चिह्नित कर उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई की जाती है।

Related posts

बड़ी खबर: पटना में एक मकान में भीषण आग,जल कर एक बच्चे की मौत…

Bihar Now

कोरोना जांच के मामले में हवा हवाई साबित हुए सीएम नीतीश कुमार के दावे,अन्य राज्यों की तुलना में बिहार में हो रहा सबसे कम कोरोना जांच – प्रेम चंद्र मिश्रा…

Bihar Now

Live Free Au Pokies

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो