Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

JDU मतलब “जहां दारू अनलिमिटेड”… RJD ने जहरीली शराब से मौत को लेकर CM नीतीश पर बोला बड़ा हमला…

पटना: शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद बिहार में न तो शराब की तस्करी रुक रही है और न ही जहरीली शराब से मौत का सिलसिला थम रहा है. हाल में भी सिवान, छपरा और गोपालगंज में कई लोगों की मौत हुई है.

इसको लेकर राष्ट्रीय जनता दल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जनता दल यूनाइटेड को घेरा है. आरजेडी ने अपने सोशल मीडिया पर शराब की बोतल के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें दारू और जेडीयू के बीच संबंध स्थापित करने की कोशिश की गई है.

‘जेडीयू मतलब जहां दारू अनलिमिटेड’: आरजेडी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक शराब की बोतल के बीच जेडीयू के अंग्रेजी अक्षरों को रखकर उनका फुल फॉर्म बताया है. इस पोस्ट में लिखा है, ‘J- जहां D- दारू U- अनलिमिटेड.’

इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है कि बिहार में शराबबंदी के बावजूद हर घर में उपलब्ध शराब और जहरीली शराब से हो रही मौतों का जिम्मेवार कौन है? ऑप्शन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम और उनकी पार्टी जेडीयू का नाम है.

जहरीली शराब से मौत के मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार मुखर हैं. वह सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सरकार की नीति, निर्णय और नीयत पर सवाल उठाते रहे हैं. पिछले दिनों भी उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला था.

उन्होंने कहा था कि बिहार में 100 से अधिक लोगों की मौत जहरीली शराब के कारण नहीं हुई है, बल्कि जहरीली सरकार के कारण ये लोग मारे गए हैं.

इसके साथ ही आरजेडी नेता ने एक कार्यक्रम के दौरान सीएम के हंसने पर सवाल उठाते हुए कहा था कि 100 हत्या पर भी ठहाका लगाने वाले संवेदनहीन मुख्यमंत्री हमारे सवालों का जवाब कब देंगे?

Related posts

वैशाली में भीषण हादसा, ट्रक ने एक कार को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत….

Bihar Now

दरभंगा AIIMS के मुद्दे पर मुख्यमंत्री नीतीश का बड़ा बयान… केंद्र के दिमाग में कुछ और चल रहा होगा, AIIMS के लिए प्रस्तावित जमीन बहुत अच्छा है …

Bihar Now

सड़क दुघर्टना में एक युवक की मौत, मुआवजे को लेकर लोगों ने किया सड़क जाम…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो