Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

सड़क दुघर्टना में एक युवक की मौत, मुआवजे को लेकर लोगों ने किया सड़क जाम…

बेगूसराय में अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल एक व्यक्ति की मौत के बाद लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर एनएच 28 को जाम किया। दरअसल बछवारा थाना क्षेत्र के सुरो गांव के निकट एनएच 28 पर बुधवार की देर शाम एन एच पार करने के दौरान अज्ञात वाहन ने दो लोगों को ठोकर मार दी थी। इस घटना में घायल सुरो गांव निवासी 45 वर्षीय गुलाब साह की इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई ।

गुलाब साह की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर आज सुबह एन एच 28 को जाम कर दिया। जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

फिलहाल प्रशासन के द्वारा पारिवारिक लाभ योजना के तहत ₹20000 की राशि दी गई और आगे सरकारी प्रावधान के तहत सरकारी राशि देने का आश्वासन दिया गया जिसके बाद जाम खत्म हुआ।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय
स्सी

Related posts

Breaking : कुशेश्वरस्थान में जीत की ओर बढ़ता JDU , तारापुर में आरजेडी आगे…

Bihar Now

Breaking : बिहार में बेलगाम अपराधी !… पटना में दिनदहाड़े व्यापारी की गोली मारकर हत्या, दो अन्य को भी मारी गोली…

Bihar Now

New Au Pokies For Free

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो