Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

दिनदहाड़े व्यवसाई से लाखों की लूट, सवालों के घेरे में पुलिस की मुस्तैदी…

बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े दुग्ध समिति के सचिव से 6 लाख 90 हजार रूपए की छिनतई कर ली। घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के बरौनी सुधा डेयरी के निकट की है।

बताया जाता है कि तेघड़ा प्रखंड के रघुनंदनपुर दुग्ध समिति के सचिव संजय चौधरी बुधवार की दोपहर बाद बरौनी डेयरी के बैंक से ₹690000 की निकासी कर वापस अपने घर बाइक से जा रहे थे, तभी बरौनी डेयरी से कुछ दूर बढ़ने पर दो पल्सर बाइक पर सवार बदमाशों ने उनके कंधे से रूपया से बैग पर झपटा मारा जिससे संजय बाइक से गिर गए और जब तक वे संभलते तबतक बदमाशों ने रूपया से भरा बैग छीनकर फरार हो गया ।

इस बैग में रूपया के साथ साथ चेकबुक और जरुरी कागजात भी थे। इस दौरान संजय चौधरी घायल भी हो गए। घटना की सूचना पर फुलवरिया थाना पुलिस बदमाशों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की लेकिन बदमाश भागने में सफल रहें। घटना फुलवड़िया थाना से 500 मीटर की दूरी पर दिनदहाड़े हुई इस घटना से पुलिस की कार्यशैली पर कई सवाल उठ रहे हैं।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय
ति

Related posts

सुबह सुबह नीतीश सरकार पर तेजस्वी का जोरदार हमला, कहा – सवाल पूछो, तो सीधा पटना से पट्टाया और रांची से कराची पहुंच जाते हैं सुशील मोदी…

Bihar Now

JDU पार्टी ने दो मंत्रियों को दी बड़ी जिम्मेदारी.. अशोक चौधरी बने झारखंड जेडीयू इकाई के प्रभारी और श्रवण कुमार को उत्तर प्रदेश की मिली कमान..

Bihar Now

वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने कांग्रेस विधायक दल के नेता डॉ शकील अहमद खान के पुत्र के इंतकाल पर शोक संवेदना प्रकट की

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो