Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
अन्य

कुदरत की कहर से कोहराम… भूस्खलन से अभी तक 19 की मौत,27 लोग लापता…रेस्क्यू जारी…

कुदरत का तोहफा कहे जाने वला नेपाल पर कुदरत ने ऐसी नाराजगी दिखाया कि भूस्खलन से नेपाल के लोगो के घर को ही कब्र बना दिया है। मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अभी तक 19 लोगो की मौत हो चुकी है। वही 27 लोग लापता है। एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल है। भूस्खलन आपदा से करीब 150 परिवार विस्थापित हो गए है। स्थित को देख सेना को बुलाना पड़ा है।

नेपाल के सिंधुपालचौक जिले में हल्की बारिश होते ही पहाड़ों से भूस्खलन शुरू हो गए। और पहाड़ो पर बने आशियाने तिनके की तरह बिखर गए।
भूस्खलन से तबाही देख मद्त के लिए सेना को बुलानी पड़ी। हेलीकॉप्टर के मदत से घायलों को काठमाण्डु हॉस्पिटल भेजा जा रहा है। वही जेसीबी मशीन के माध्यम भूस्खलन वाले जगह पर खुदाई किया जा रहा है। खुदाई के साथ शव और घायलों का मिलने के सिलसिला जारी हैं।
भूस्खलन से सिंधुलपालचौक जिले के जुगल गाँवपालिका और गोल्चे गाँवपालिका क्षेत्र के अधादर्जन गाँव प्रभावित हुए है। मरने वालों में 10 बच्चे , 4 महिला और बाकी पुरुष शामिल है। घायलों में गर्भवती महिला भी शामिल है। कुदरत ने नेपाल को तबाह कर दिया हैं।

विवेक कुमार, बिहार नाउ

Related posts

कड़क व ईमानदार IAS के के‌ पाठक की कार्यशैली पर “नीतीश” के मंत्री ने खड़े किए सवाल, कहा – दलित विरोधी हैं ये अधिकारी…

Bihar Now

BREAKING : धनकुबेर DEO रजनीकांत प्रवीण हुए निलंबित, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, विजिलेंस की रेड में करोड़ों कैश बरामद…

Bihar Now

दरभंगा के DMCH में घुसकर नर्सिंग छात्र की हत्या, बेटी के लव-मैरिज से गुस्साए पिता ने दामाद को मारी गोली… छात्रों और पुलिस के बीच झड़प,लाठीचार्ज …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो