Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधबिहारराष्ट्रीय

शाहनवाज हुसैन ने शिल्प सामान्य केंद्र का किया उद्घाटन, कहा – बहुत जल्द इस इलाकों को मिलेगा तोहफा…

समस्तीपुर शहर के रोसड़ा मिर्जापुर में 40 लाख की लागत से बनी वेणु शिल्प सामान्य केंद्र का उद्घाटन य शहनवाज हुसैन,उधोग मंत्री बिहार सरकार द्वारा शनिवार को किया गया। वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से उपेन्द्र महारथी शिल्प अनुसंधान केंद्र संस्थान द्वारा स्थापित इस केंद्र में अतिरिक्त 10 लाख की लागत से मशीन एवं उपकरणों का भी क्रय किया गया है।

उपेन्द्र महारथी शिल्प अनुसंधान केंद्र द्वारा रोसड़ा में 500 वेणु शिल्पकारों का रजिस्ट्रेशन कराया जा चुका है। सामान्य सुविधा केंद्र भवन का उद्घाटन करते हुए मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि इस भवन का उद्घाटन करते हुए मुझे अत्यधिक प्रसन्नता हो रही है।साथ ही इस केंद्र में आज से वेणुशिल्प के एक माह के प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए भी मुझे अपार हर्ष हो रहा है।निकट भविष्य में भी यहां कौशल विकास योजना के तहत और भी प्रशिक्षण चलाये जायेंगे। इसके पहले उद्योग मंत्री का स्वागत धोष दल और सुंदरी देवी सरस्वती विद्या मंदिर के भैया-बहनों द्वारा स्वागत गान गाकर किया गया।

इस अवसर पर रोसड़ा विधायक वीरेंद्र कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष राम सुमिरन सिंह, प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी, विमला सिंह, रेणु सहनी, दिनेश कुमार झा, मोहन पटवा, जयराम दास, मुख्य पार्षद श्याम बाबु सिंह, धनश्याम राय, अमर प्रताप सिंह , जिला प्रवक्ता अनीश राज आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर अधिवक्ता भुवनेश्वर महतो के बेटी सोनम कुमारी के द्वारा सैयद शाहनवाज हुसैन का चित्र अपने हाथों से बनाकर माननीय मंत्री को भेंट किया गया।

एस के गुड्डू के साथ अफरोज आलम मंत्री शाहनवाज हुसैन ने

Related posts

Tax Free Pokies 10 Australian

Bihar Now

अदिती की सुरीली आवाज ने बिखेरा जादू

Bihar Now

साढ़े 3 सालों के बाद पटना पहुंचे लालू प्रसाद यादव, गर्म हुई बिहार की राजनीति…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो