Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

सीएम नीतीश कुमार ने समस्तीपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण, कम्युनिटी किचन का निरीक्षण कर लोगों से की बातचीत, अधिकारियों को दिए कई अहम निर्देश…

समस्तीपुर:बिहार में कई जिले बाढ़ की मार झेल रहे हैं. कई इलाके पूरी तरह से जलमग्न हो चुके हैं. वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण कर रहे हैं. इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से बाढ़ प्रभावित इलाकों के हवाई सर्वेक्षण के लिए निकले हैं.

जिसके बाद सीएम नीतीश समस्तीपुर पहुंचे और यहां के कई इलाकों का निरीक्षण किया.इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मोहिउद्दीन नगर, समस्तीपुर में टाउन हॉल आपदा राहत केंद्र, जे.टी.ए. कॉलेज मोहिउद्दीन नगर आपदा राहत केंद्र और आईटीआई मोहिउद्दीन नगर पशु राहत शिविर का निरीक्षण करने के लिए भी पहुंचे. इस दौरान सीएम ने लोगों से बातचीत की और वहां की स्थिति को देखते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिया. इस दौरान सीएम मीडिया से मुखातिब भी हुए.

अफरोज आलम, बिहार नाउ, समस्तीपुर

Related posts

चुनाव परिणाम आने के बाद पहली बार नीतीश कुमार पहुंचे जेडीयू ऑफिस, कार्यकर्त्ताओं से की मुलाकात…

Bihar Now

जब दरभंगा के बीजेपी सांसद गोपाल जी ठाकुर के बिगड़े बोल…

Bihar Now

पटना का पहला साइबर थाना खुला, Cyber अपराध अब जल्द सुलझने की उम्मीद…अनुराधा सिंह बनीं पहली थानाध्यक्ष…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो