Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

मुजफ्फरपुर में कुख्यात शूटर गोविंद अपने एक सहयोगी सहित विदेशी पिस्टल और दर्जनों कारतूस के साथ हुआ गिरफ्तार

कुख्यात शंभू मंटू गिरोह का रहा है शूटर जो शहर में दो-दो बड़े हस्ती का अत्याधुनिक हथियार से भून कर चुका है हत्या

मुजफ्फरपुर- बिहार का चर्चित आपराधिक गिरोह शंभू मंटू का कुख्यात शूटर गोविंद चौधरी को मुजफ्फरपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान मुसहरी थाना क्षेत्र से उसके सहयोगी सहित उठाया। पुलिस ने कुख्यात के पास से विदेशी ऑटोमेटिक पिस्टल जो चेकोस्लोवाकिया का था के साथ-साथ करीब 75 गोली एवं कार सहित दबोचा है।

आपको बताते चले की कुख्यात शूटर गोविंद चौधरी पर मुजफ्फरपुर में विभिन्न थाना में कई गंभीर मामले दर्ज हैं मुजफ्फरपुर का चर्चित मेयर समीर हत्याकांड जो नगर थाना क्षेत्र में अत्याधुनिक हथियार AK-47 से भून कर हुई थी ठीक उसके बाद बीते वर्ष जमीन कारोबारी चर्चित आशुतोष शाही हत्याकांड में भी नाम आया था और जेल भी भेजे गए थे जो फिलहाल अभी जमानत पर बाहर था। पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के क्रम में कुख्यात गोविंदा और उसके एक सहयोगी को जैसे ही रोकना चाहिए तभी वह भागने लगा इसके बाद खदेड़ कर पुलिस ने रोका और जब तलाशी ली तो ऑटोमेटिक पिस्टल और दर्जनों गोलियां बरामद हुई।

मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने बताया कि मुसहरी थाना पुलिस के द्वारा वाहन चेकिंग द्वारिका नगर के समीप किया जा रहा था तभी एक कार आई और पुलिस को देखकर भागने लगी संदिग्ध गतिविधि को देखते हुए पुलिस की टीम पीछा की और गाड़ी को रुकवाया जिस गाड़ी में दो लोग थे तलाशी के क्रम में पुलिस को एक विदेशी ऑटोमेटिक पिस्टल और 74 जिंदा कारतूस मिला पूछताछ के क्रम में यह पता चला कि पकड़ा गया युवक चर्चित अपराधी है जिसके ऊपर मुजफ्फरपुर के विभिन्न थाना क्षेत्र में कई गंभीर मामले दर्ज हैं पूछताछ के बाद विधिवत दोनों को गिरफ्तार किया गया है जिसके पास से कार के साथ-साथ ऑटोमेटिक पिस्टल कारतूस बरामद हुई है।

Related posts

इंतजार खत्म, “सपनों” का घर अब आपके द्वार !… वीणा वाटिका टाउनशिप के वर्षगाँठ पर आकर्षक ऑफर की सौगात, तुरंत करें बुकिंग !..

Bihar Now

भागलपुर में फिल्मी अंदाज में मनचलों ने बीच बाजार में की बमबाजी, ‌जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

बिहार में फिर शुरू हुआ पोस्टर वॉर, पोस्टर के जरिए RJD ने नीतीश पर किया हमला…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो