Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का हेलिकॉप्टर हुआ खराब, सड़क मार्ग रवाना हुए उपमुख्यमंत्री…

मोतिहारी घोड़ासहन के भेलवा हाई स्कूल के मैदान में आयोजित एक विवाह ऐसा भी कार्यक्रम के तहत दोगा कार्यक्रम में शामिल होने आए बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का हेलिकॉप्टर तकनीकी खराबी के कारण मोतिहारी में अटक गया।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद, जैसे ही दोनों मंत्री हेलिकॉप्टर में सवार हुए, तकनीकी समस्या के चलते हेलिकॉप्टर उड़ान भरने में असमर्थ हो गया। प्रशासन ने तत्काल इंजीनियरों को बुलाकर हेलिकॉप्टर को ठीक करने की कोशिश की, लेकिन असफलता रहे, जिसके बाद स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने तेजी से वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए सड़क मार्ग से यात्रा की तैयारी की। इसके बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और मंत्री संतोष सिंह गाड़ियों के काफिले के साथ पटना के लिए रवाना हुए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का माहौल गर्म है। प्रशासन ने हेलिकॉप्टर की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

वहीं, डिप्टी सीएम ने स्थिति को सहजता से संभालते हुए यात्रा जारी रखी। इस घटना ने सरकार की तकनीकी व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, इस दौरान डिप्टी सीएम का संयम और तेजी के लिए गए फैसले ने स्थिति को नियंत्रण में रखा।

Related posts

सहरसा के एक क्वरंटाइन सेंटर ने खोल दी कुव्यवस्था की पोल…शर्म करो, ये गरीब मजदूर भी इंसान हैं, पशु नहीं…एक क्वरंनटाइन सेंटर में श्रमिकों को दिया जा रहा “सूखा चूरा,नमक व मिर्च”…वीडियो वायरल – RJD…

Bihar Now

होली के दिन बिहार में एनकाउंटर !… ASI की हत्या के आरोपी को पुलिस ने पैर में मारी गोली…

Bihar Now

प्रेम प्रसंग को लेकर थाने में युवक ने लगाई फांसी, थानाध्यक्ष सस्पेंड !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो