Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चन्द्रशेखर ने ACS के.के पाठक और निदेशक को भेजा पीत पत्र,कार्रवाई की दी चेतावनी…

अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चन्द्रशेखर अब अपने विभाग के अपर मुख्य सचिव के. के पाठक समेत अन्य अधिकारियों की कार्यशैली से नाराज हैं और इसके लिए उन्हौने के के पाठक एवं संबंधित अधिकारियों को पीत पत्र भेजकर नाराजगी जताई है. अधिकारियों द्वारा मीडिया में विभागीय आदेश की कॉपी लीक किए जाने को लेकर भी मंत्री ने नराजगी जताई है.

शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर ने अपने पत्र में लिखा है कि ऐसा देखा जा रहा है कि कई मामलों में सरकार के कार्य संहिता के हिसाब से काम नहीं कराए जा रहे हैं. राजपत्रित अधिकारियों को उनके पद के अनुसार काम नहीं दिए जा रहे हैं. विभाग के की अधिकारियों से उनके पद से नीचे स्तर के काम लिए जा रहें हैं. इसलिए इस तरह की कार्यशैली में सुधार लाने की जरूरत है.

बता दें कि प्रोफेसर चन्द्रशेखर के रामचरितमानस समेत कई मुद्दो पर दिए गए बयान से सरकार को असहज होना पड़ा था. जेडीयू के विधायक भी उनके बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया जता चुकें हैं.

इस बीच 8 जून को सरकार ने तेजतर्रार माने जाने वाले आईएएस के. के पाठक को शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव बनाया है। के. के पाठक विभागीय मंत्री प्रोफेसर चन्द्रेशखर को दरकिनार कर ताड़बड़तोड़ फैसले ले रहें हैं और अधिकारियों के साथ मीटिंग करके उन्हें हरका रहें हैं

Related posts

बिहार में फिर एक और पुल ध्वस्त, बीते 19 दिनों में गिरा 13 वां पुल… उठ रहे सवाल ?…

Bihar Now

विपक्षी एकता की बैठक पर बोले तेजस्वी- घबराने की जरुरत नहीं, सब ठीक है… ओडिशा की ट्रेन दुर्घटना बड़ी लापरवाही का प्रमाण है…

Bihar Now

कोरोना से निपटने के लिए बिहार सरकार तैयार…पल्स पोलियों की तर्ज पर डोर टू डोर स्क्रीनिंग कराने की बनाई रणनीति…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो