Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारमहाराष्ट्रराष्ट्रीय

बीजेपी उम्मीदवार रामा शंकर पासवान ने किया नामांकन, विरोधियों पर हमला करते हुए क्षेत्र में विकास करने की कही बात…

बेगूसराय में बखरी विधानसभा क्षेत्र से आज बीजेपी के उम्मीदवार रामा शंकर पासवान ने अपना नामांकन कराया। नामांकन के पश्चात मीडिया से मुखातिब होते हुए रमाशंकर पासवान ने कहा कि एक बार फिर बामपंथी के द्वारा जिले में खूनी राजनीति की शिलान्यास रखने की कोशिश की जा रही है । लेकिन एनडीए पूरी तरह मजबूत है और इस बार वामपंथियों की कब्र पर कमल खिलाने के लिए पूरी तरह एनडीए बखरी में तैयार है ।

साथ ही साथ उन्होंने विकास के मुद्दों पर बात करते हुए कहा पिछले 5 वर्षों से बखरी विकास से कोसों दूर चली गई है लेकिन अगर एनडीए के नेतृत्व में यहां से विधानसभा के प्रत्याशी विधानसभा पहुंचते हैं तो बखरी की सूरत बदलने का प्रयास किया जाएगा और रुके हुए सारे विकास के कार्य चाहे वह शिक्षा के क्षेत्र में हो स्वास्थ्य के क्षेत्र में हो कृषि के क्षेत्र में हो सभी को बढ़ावा दिया जाएगा ।
धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय

Related posts

“बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, जंगलराज से गुंडा राज में बदला बिहार”

Bihar Now

पटना में सड़क हादसे में युवक की मौतः तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, मौके पर ही गई जान

Bihar Now

“प्रेस की स्वतंत्रता का मूल्यांकन” विषय पर बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन(दरभंगा) का संगोष्ठी, कई पत्रकारों ने रखे अपने विचार…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो