Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

नॉमिनेशन के बाद नीतीश कुमार को तेजस्वी का चुनौती… राघोपुर की जनता चुनती है सीएम, मैं बनूंगा सीएम…

राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन करने के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि राघोपुर की जनता पर भरोसा हैं. यहां की जनता विधायक नहीं, सीएम चुनती हैं. पहली बार जब यहां के लोगों ने विधायक बनाया तो वह डिप्टी सीएम बने. दूसरी बार चुनाव लड़ रहा हूं तो जरूर सीएम बनूंगा.

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की जनता नीतीश सरकार को उखाड़ फेंकेगी और एक नई सरकार बिहार बनेगी. नीतीश कुमार द्वारा बिना अनुभव के नेता बताए जाने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि मैं तो उनके शासन काल में ही में डिप्टी सीएम बना. उस समय क्यों बनाया.

तेजस्वीयादव ने कहा कि मेरे अनुभव पर सवाल उठाने वाले नीतीश कुमार मेरे काम को देखिए. 200 करोड़ का सीआरएफ फंड एक हजार करोड़ का कराया. कई हजार किमी एसएच को एनएच में करवाया, गांधी सेतू पुल का काम मैंने करवाया है. महुआ में मेडिकल कॉलेज मैंने ही बनवाया. मैंने तो अपने विभाग के 100 प्रतिशत काम किया. उनके मंत्री को बजट का आधा काम भी नहीं करा पाते हैं.

तेजस्वी यादव ने कहा कि मैं नीतीश कुमार को चुनौती देता हूं कि आप अपने गृह जिला नालंदा का कोई सीट चुनिए और चुनाव मैदान में आए मैं आपके खिलाफ मैदान में उतरूंगा और आपको हराकर दिखाउंगा.

Related posts

Legal Pokies With Bonus

Bihar Now

Vijay Sinha: ‘दोनों बेटों की चिंता है’, लालू यादव पर आग बबूला हुए विजय सिन्हा, पीएम मोदी के परिवार पर कही बड़ी बात

Bihar Now

24 नवंबर को पटना में जनक्रांति महासंग्राम : पप्पू यादव

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो