Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

लालू यादव से अचानक मिलने पहुंचे “चाचा” !… भतीजे से सियासी खट-पट के बाद पाला बदलने की कवायद, RJD के होंगे साथी ?…

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश के सियासी गलियारों में पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस अचानक से सुर्खियों में आ गए हैं. उनके बदले रवैये से लगता है कि बिहार की राजनीति में बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है.

दरअसल, पशुपति पारस की आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव से करीबी को लेकर चर्चाओं का बाजार गरम है. लोकसभा चुनाव के समय से सियासी पटल पर गायब हो चुके पशुपति पारस को लालू यादव ने ऑक्सीजन दे दिया है.

अब कयास लगाए जा रहे हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव में लालू-पारस की जुगलबंदी देखने को मिलेगी. इसी कड़ी में पशुपति पारस आज (रविवार, 19 जनवरी) अचानक से लालू यादव से मिलने पहुंच गए.

दोनों नेताओं के बीच काफी लंबी बातचीत चली. इससे पहले लालू यादव 15 जनवरी को पशुपति पारस के निमंत्रण पर उनके कार्यालय पहुंचे थे. उस दौरान लालू यादव ने संकेत दिया था कि भविष्य में पशुपति पारस महागठबंधन का हिस्सा बन सकते हैं.

बीते एक सप्ताह में यह उनकी दूसरी मुलाकात हो रही है, जो 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास के अंदर हो रही है. इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी मौजूद हैं.

Related posts

मुजफ्फरपुर DTO के पटना स्थित आवास पर छापेमारी, निगरानी ने 48 लाख कैश सहित कई सोने, चांदी के बिस्किट किए बरामद…

Bihar Now

लापरवाही बरतने के आरोप में बिहार के 3 SDPO पर एक्शन…

Bihar Now

दरभंगा : अलग अलग अखड़ा के लोगो मे हुई भिड़ंत, एक दूसरे के जुलूस पर की पत्थरबाज़ी, पत्थरबाज़ी और मारपीट में ताजिया को भी लोगो ने पहुचाया नुकसान, कई लोग जख्मी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो