Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण, सुशील मोदी को पद्म भूषण, आचार्य किशोर कुणाल समेत 5 को पद्मश्री… मुख्यमंत्री ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं…

केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान- पद्म पुरस्कार 2025 के लिए नामों की घोषणा कर दी है. शारदा सिन्हा, ओसामु सुजुकी समेत 7 हस्तियों को पद्म विभूषण सम्मान दिया गया है. वहीं बिहार के 7 हस्तियों को सम्मानित किया गया है … मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है..

वहीं पंकज उधास और सुशील मोदी समेत 19 हस्तियों को पद्म भूषण सम्मान दिया गया है. इनके अलावा 113 हस्तियों को इस बार पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा, जिनके नामों की घोषणा कर दी गई है.

देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों में प्रदान किए जाते हैं – पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री. यह पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामलों, विज्ञान, इंजीनियरिंग, व्यापार, उद्योग, चिकित्सा, साहित्य, शिक्षा, खेल और सिविल सेवा जैसे विविध क्षेत्रों में उत्कृष्टता को मान्यता देता है.

19 हस्तियां पद्म भूषण से होंगी सम्मानित

-ए सूर्य प्रकाश (साहित्य और शिक्षा – पत्रकारिता)
-अनंत नाग (कला)
-बिबेक देबरॉय (मरणोपरांत) साहित्य और शिक्षा
-जतिन गोस्वामी (कला)
-जोस चाको पेरियाप्पुरम (चिकित्सा)
-कैलाश नाथ दीक्षित (अन्य – पुरातत्व)
-मनोहर जोशी (मरणोपरांत) सार्वजनिक मामले
-नल्ली कुप्पुस्वामी चेट्टी (व्यापार और उद्योग)
-नंदमुरी बालकृष्ण (कला)
-पीआर श्रीजेश (खेल)
-पंकज पटेल (व्यापार और उद्योग)
-पंकज उधास (मरणोपरांत) कला
-रामबहादुर राय (साहित्य और शिक्षा पत्रकारिता)
-साध्वी ऋतंभरा (सामाजिक कार्य )
-एस अजित कुमार (कला)
-शेखर कपूर (कला)
-सुशील कुमार मोदी (परणोपरांत) सार्वजनिक मामले
-विनोद धाम (विज्ञान और अभियांत्रिकी)

Related posts

दरभंगा में कलश यात्रा कर लौट रहे श्रद्धालुओं पर पत्थरबाजी… पुलिस के मुताबिक, होली से था विवाद, तो फिर अभी तक कार्रवाई से क्यों बचती रही पुलिस !…

Bihar Now

🔴 BREAKING : 15 सीटों के लिए मान गए मुकेश सहनी. कल दरभंगा की गौरा बौराम सीट से करेंगे नामांकन, एक MLC सीट का भी वादा…

Bihar Now

भीड़तंत्र की ये कैसी क्रूरता !… चोरी के आरोप में युवक की जंजीर में बांध कर बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो