Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार विधानसभा के बजट सत्र का चौथा दिन, आज से बजट पर होगी चर्चा, पुल निर्माण निगम की वार्षिक रिपोर्ट पेश करेगी सरकार…

बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज चौथा दिन है। पथ निर्माण विभाग के मंत्री नितिन नवीन बिहार राज्य पुल निर्माण निगम से संबंधित वित्तीय वर्ष 2021-22 की वार्षिक रिपोर्ट विधानसभा में पेश करेंगे।

इससे पहले प्रश्न काल में पथ निर्माण, जल संसाधन, ग्रामीण कार्य, लघु जल संसाधन, भवन निर्माण, श्रम संसाधन, पंचायती राज समेत 120 सवाल चयनित किए गए हैं। इनका जवाब संबंधित विभाग के मंत्री देंगे।

वहीं, बीजेपी विधायक पवन कुमार यादव की तरफ ध्यानाकर्षण की सूचना दी गई है। इस सूचना पर सहकारिता विभाग के मंत्री अपना पक्ष रखेंगे। जबकि, लंच के बाद वित्तीय वर्ष 2025-26 के आय-व्ययक पर चर्चा होगी। इस पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक अपना पक्ष रखेंगे।

बजट सत्र के तीसरे दिन मंगलवार को विधानसभा में CM नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बीच तीखी बयानबाजी हुई। मुख्यमंत्री ने तेजस्वी की ओर देखते हुए कहा- ‘ये बच्चा है, इसे कुछ नहीं पता। 2005 के पहले कुछ नहीं था। तुम्हारे पिता (लालू) को भी हमने ही बनाया है।’

इससे पहले तेजस्वी यादव ने कहा था, ‘सरकार खटारा, सिस्टम नकारा, CM थका-हारा, आम आदमी मारा-मारा।’ तेजस्वी ने अपने पिता लालू के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। इस दौरान सदन में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और तेजस्वी के बीच भी तीखी बहस भी हुई।

तेजस्वी ने सम्राट से कहा- ‘क्या आपने और आपके पिताजी ने बीजेपी को गाली नहीं दी।’

सम्राट ने कहा- ‘आपके पिताजी ने बिहार को लूटने का काम किया।’

तेजस्वी ने कहा- ‘आखिरी बार राजद से ही चुनाव जीते थे, अब जीतेंगे भी नहीं।’

इस पर सम्राट बोले- ‘आप राजा हैं क्या।’

इस पर स्पीकर ने कहा कि व्यक्तिगत हस्तक्षेप मत कीजिए। इस पर बीजेपी विधायकों ने सदन में हंगामा किया।

वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने समोवार को बजट पेश किया था। बिहार का पूरा बजट 3.17 लाख करोड़ रुपए का रहा। खासकर महिलाओं और किसानों के लिए कई बड़े ऐलान किए गए हैं।

Related posts

Breaking : DMCH से पारस हॉस्पिटल दरभंगा रेफर किए गए पप्पू यादव, अचानक बिगड़ती तबियत को लेकर लिया गया फैसला..

Bihar Now

100 No Deposit Bonus Codes New Zealand

Bihar Now

शिक्षा मंत्री का विवादित बयान ‘बिहार के युवा काबिल नहीं: तेजस्वी यादव को छोड़िए RJD के लोग कुछ भी कह सकते हैं इनका कोई विश्वास नहीं है- प्रशांत किशोर

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो