Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रराजनीतिराष्ट्रीय

PU चुनाव प्रचार के दूसरे दिन मगध महिला कॉलेज के दो गुटों में भिड़ंत, 2 लोग घायल, पत्रकार का हाथ टूटा

पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार तेजी से हो रहा है. इस बीच छात्रों की दबंगता और गुंडागर्दी लगातार देखने को मिल रहे हैं. दो दिनों पूर्व पटना वीमेंस कॉलेज में प्रचार प्रसार के दौरान फायरिंग की घटना सामने आई थी तो आज बुधवार को मगध महिला कॉलेज में दो गुटों में भिड़ंत हो गई. जिसमें एक मीडियाकर्मी समेत दो लोगों के घायल होने की बात सामने आई है.

छात्र संघ के दो उम्मीदवारों के गुट अपने समर्थकों के साथ एक ही समय पर मगध महिला कॉलेज मे चुनाव के प्रचार के लिए गए थे, जहां दोनों गुट में भिड़ंत हो गई और उसी वक्त चुनाव प्रचार का कवरेज करने गए एक चैनल के पत्रकार की एक गुट ने जमकर पिटाई कर दी. इस घटना में पत्रकार का हाथ टूट गया है.

घायल पत्रकार कृष्ण कुमार ने बताया कि उसे यह कहकर पीटा गया कि ज्यादा मीडिया वाले मत बनो और मारपीट की गई है. उसने कहा कि पिटाई करने वाले असामाजिक तत्व जो ABVP के समर्थक बताए जा रहे हैं. उन लोगों ने ही हमला कर दिया और जमकर पिटाई कर दी. फिलहाल गांधी मैदान थाने को सूचना दी गई और पुलिस मौके पर पहुंची.

घटना के संबंध में गांधी मैदान थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि घटना तकरीबन एक बजे की है. हम लोग को सूचना मिली तो वहां पर गए. दो गुटों में मारपीट की बात सामने आई है, इसमें एक पत्रकार सहित दो लोग घायल हुए हैं. एक पक्ष सलोनी राज जो निर्दलीय उम्मीदवार हैं उनकी ओर से आवेदन दिया गया है, जिसमें बताया गया है कि उनके एक समर्थक इस घटना में घायल हुए हैं, जबकि मीडिया कवरेज करने गए पत्रकार कृष्ण कुमार को भी मारपीट करके घायल किया गया है.

राजेश कुमार ने कहा कि घटना के संबंध में जो जानकारी मिली है कि दो गुट प्रचार के लिए एक समय पर पहुंचे थे, जिसमें दोनों पक्ष में भी भिड़ंत हो गई और मारपीट होने लगी. उस वक्त पत्रकार निर्दलीय उम्मीदवार सलोनी राज से बाइट ले रहे थे, जिस पर दूसरे पक्ष के लोग गुस्सा हुए और मारपीट करके पत्रकार को भी घायल किया है. हालांकि पुलिस ने दूसरे पक्ष का नाम नहीं बताया है. उन्होंने कहा कि अभी पत्रकार की ओर से आवेदन नहीं मिला है और ना ही दूसरे पक्ष से आवेदन दी गया है.

Related posts

बिहार में भीषण गर्मी और लू से हड़कंप! CM नीतीश का आपदा प्रबंधन विभाग और सभी DM को विशेष निर्देश

Bihar Now

पटना में आंगनवाड़ी सेविकाओं पर लाठीचार्ज, वाटर‌‌ केनन का इस्तेमाल …

Bihar Now

Gambling Pokies No Download Or Registration

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो