Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रराजनीतिराष्ट्रीय

‘CM नीतीश ने पहले ही कहा था कि…’, वक्फ संशोधन विधेयक पर JDU का बड़ा बयान

राजधानी पटना के गर्दनीबाग में ऑल इंडिया पर्सनल मुस्लिम लॉ बोर्ड समेत कई मुस्लिम संगठनों ने बुधवार (26 मार्च, 2025) को धरना दिया. वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ जारी इस धरना-प्रदर्शन के बीच सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू की ओर से भी प्रतिक्रिया आई है. एबीपी न्यूज़ से जेडीयू एमएलसी खालिद अनवर ने कहा कि मुसलमानों में विधेयक को लेकर डर है. जब तक शंकाएं मुसलमानों की दूर नहीं होंगी तब तक संसद में पास नहीं होगा. नीतीश चाहते हैं कि स्टेक होल्डर्स की शंकाओं को दूर किया जाए.

खालिद अनवर ने कहा कि सीएम नीतीश ने पहले ही कहा था कि इस विधेयक पर स्टेकहोल्डर्स से बातचीत करनी चाहिए और उनकी राय को शामिल करना चाहिए. देश के सभी मुसलमान जो इस विधेयक को लेकर तरह-तरह के संकाय रखते हैं उनको आश्वस्त करता हूं कि उनकी शंकाओं को दूर किए बगैर यह बिल कानून का रूप नहीं लेगा. तब तक संसद में पारित नहीं होगा. वक्फ की संपत्तियों को लेकर मुसलमानों में डर पैदा किया गया है.

पटना में वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ जारी धरना-प्रदर्शन को खालिद अनवर ने आरजेडी द्वारा प्रायोजित बताया. कहा कि आरजेडी ने वर्षों तक वक्फ की संपत्तियों को लूटने का काम किया. बता दें कि खालिद अनवर जेडीयू के बड़े अल्पसंख्यक चेहरे हैं.

उधर दूसरी ओर सीएम योगी के एक बयान पर खालिद अनवर ने कहा कि अपनी मर्यादा से कभी-कभी नीचे उतर जाते हैं. सभ्य लीडर को इस तरह की बयानबाजी नहीं करनी चाहिए. जब इंसान अपनी संवैधानिक मर्यादा से नीचे उतकर बात करने लगे तो फिर इसका क्या जवाब दिया जाए? बता दें कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने संभल पर कहा है कि जितने भी होंगे सब खोदेंगे. मथुरा श्रीकृष्ण की जन्मभूमि नहीं है क्या. हम कोर्ट का ही आदेश पालन कर रहे हैं, नहीं तो अब तक वहां बहुत कुछ हो गया होता.

Related posts

NDA में सीट शेयरिंग का औपचारिक ऐलान !… किस पार्टी को कितनी सीटें ?…

Bihar Now

Free Bonus Au Pokies No Download

Bihar Now

भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्पकमल दहल प्रचंड से मुलाक़ात…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो