Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्ररमतोराजनीतिराष्ट्रीय

समस्तीपुर में घर से बुलाकर वार्ड पार्षद के पति को मारी गोली, हिरासत में लिया गया एक शख्स

समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी थाना क्षेत्र में बुधवार (10 अप्रैल, 2025) की रात गोलीबारी हुई है. शाहपुर पटोरी नगर परिषद के वार्ड नंबर-2 की पार्षद रेखा देवी के पति विकास कुमार को बदमाशों ने घर से बुलाकर गोली मार दी. घायल विकास को बेहतर इलाज के लिए परिजन पटना लेकर चले गए.

बताया गया कि वार्ड पार्षद के पति को ने उसके घर से लगभग 11 बजे रात में फोन कर बुलाया था. इसके बाद उसे घर से कुछ दूरी पर ले गए जहां गोली मार दी. गोली लगने के बाद विकास जख्मी होकर गिर गया. शोर सुनकर आसपास के लोग और परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे. इलाज के लिए स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए. बाद में उसे लोग पटना लेकर चले गए. पटना में एक निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया है.

घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि बुधवार की रात करीब 11 बजे वार्ड पार्षद के पति विकास कुमार उर्फ बगान (30 वर्ष) को गोली मारी गई है. घटनास्थल से एक राइफल को बरामद किया गया है. एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है. पूछताछ की जा रही है. कांड दर्ज करते हुए विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है.

बता दें कि इसके पहले दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मनोहर टोला में मंगलवार की रात एक महिला सहित तीन लोगों को गोली मार दी गई थी. तीनों गोली लगने से जख्मी हुए थे. लोगों का कहना था कि बेलबन्ना के गोलू पासवान ने सबको गोली मारी है. डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया था कि आरोपी और जख्मी परिवार का घर पास में ही है. दोनों के बीच वर्षों से विवाद था. जिले में इस तरह की घटना से हड़कंप मचा है.

Related posts

Big Breaking : क्राइम से कराहता बिहार, कहाँ है ‘सु’शासन की सरकार !… तीन दिनों के अंदर एक ही इलाके में बैंक लूट, हत्या और आज फिर एक हत्या… सरेराह एक व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी !

Bihar Now

Pokemon Emerald Slot Machine Trick

Bihar Now

Big Breaking: अनलॉक-1 के दौरान बिहार में चुनावी रैली की आगाज, 9 जून को अमित शाह करेंगे रैली को संबोधित, बीजेपी ने किया ऐलान..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो