Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्ररमतोराजनीतिराष्ट्रीय

नीतीश कुमार की पार्टी क्यों कर रही अलीगढ़ के ताले की बात? सुनकर तमतमा जाएंगे लालू-तेजस्वी

बिहार में इस साल विधानसभा का चुनाव होने वाला है. जैसे-जैसे वक्त नजदीक आता जा रहा है उस हिसाब से बयानबाजी भी तेज हो रही है. एक तरफ तेजस्वी यादव प्रदेश की नीतीश सरकार को खटारा गाड़ी बताने में लगे हैं तो दूसरी ओर जेडीयू भी पीछे नहीं है. जेडीयू नेता नीरज कुमार ने लालू यादव की पार्टी पर करारा हमला किया है. उन्होंने अपना वीडियो बयान बीते बुधवार (09 अप्रैल, 2025) की रात एक्स पर पोस्ट किया है.

जेडीयू नेता नीरज कुमार ने कहा, “अमित शाह का ये कथन कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2025 का चुनाव लड़ा जाएगा, जीत होगी, यह जनता की मनोदशा के अनुरूप है, राजनीत के उन फरेबियों से जिन्होंने राजनीत का मकरजाल बनाकर बिहार को तंगो-तबाह किया. एनडीए में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव में इनका राजनीति का शटर गिर गया. अब तो अलीगढ़ का ताला लगेगा. 2025 के चुनाव में राजनीत के ऐसे लोग जो जमीन लेकर नौकरी देते हैं ऐसे राजनीति के कुसंस्कारियों को जनता खदेड़ देगी.” अब देखना होगा कि इस बयान पर आरजेडी की ओर से क्या प्रतिक्रिया आती है.

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक टीवी कार्यक्रम में हाल ही में यह कहा है कि एनडीए अब तक के सबसे बड़े बहुमत के साथ बिहार में सरकार बनाएगा, इसमें कोई दो राय नहीं है. एनडीए में सीट शेयरिंग पर भी उन्होंने जवाब दिया है. कहा है कि प्रदेश में हमारी पार्टी और दल के साथी बैठकर इसके बारे में तय कर लेंगे.

दूसरी ओर विपक्ष के नेता बार बार यह कह रहे हैं कि बीजेपी चुनाव जीतने के बाद बिहार में अपना मुख्यमंत्री बना लेगी. महाराष्ट्र वाला खेल बिहार में भी होगा. इसको लेकर भी सियासत तेज है. हालांकि इस मसले पर खुद अमित शाह ने सब कुछ साफ कर दिया है. इस सवाल पर कि क्या नीतीश कुमार चेहरा होंगे? इस पर उन्होंने यह कहा है कि नीतीश कुमार तो मुख्यमंत्री हैं ही. सवाल ही कहां है? अभी नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही हम चुनाव लड़ रहे हैं.

Related posts

पटना के बोरिंग रोड चौराहा में खुला चाणक्य आईएएस एकेडेमी का एक और ब्रांच…

Bihar Now

बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा के दूसरे फेज का एलान, BPSC ने जारी किया शेड्यूल …

Bihar Now

Big Breaking : बिहार में सियासी घमासान, कृषि मंत्री ने दिया इस्तीफा !… इस्तीफे पर बोले जगदानंद सिंह – आज बलिदान का दिन है…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो