Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पांच साल के मासूम के साथ ऐसी बर्बरता क्यों? सिर में कील ठोककर ले ली जान

बेगूसराय में जमीन विवाद में सोमवार को 5 साल के मासूम की हत्या कर दी गई। घटना रिफाइनरी थाना क्षेत्र के चकबल्ली गांव वार्ड नंबर-14 की है। मृतक की पहचान अनमोल सिंह के बेटे गोलू कुमार के रूप में हुई।

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि गोलू घर से 10 रुपए लेकर बिस्किट खरीदने दुकान निकला था। कुछ देर बाद पड़ोसी बालकृष्ण सिंह उसकी लाश लेकर आये और गोलू के शव को उसकी मां रिंकू देवी की गोद में डालते हुए कहा कि लो मर गया तुम्हारा बेटा। यह सुनते ही रिंकू देवी दहाड़ मारते हुए रोने लगी। घटना के बाद परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि बालकृष्ण सिंह और उसके परिवार ने ही गोलू की हत्या की है। उन्होंने आरोप लगाया गया कि बच्चे के सिर में कील ठोंककर उसकी हत्या की गई है।

परिजनों का कहना है कि अनमोल सिंह का बालकृष्ण सिंह से दो कट्ठा 15 धूर जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। मामला कोर्ट और अधिकारियों के पास विचाराधीन है। परिजनों ने बताया कि बालकृष्ण पुलिस विभाग में कार्यरत है, इसी वजह से वह दबंगई दिखाता है। कुछ दिन पहले धमकी भी दी थी कि अनमोल या उसके बेटे को मार देगा। इधर घटना की सूचना मिलते ही रिफाइनरी थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण की पुष्टि होगी।

Related posts

Breaking : समस्तीपुर में दिनदहाड़े पूर्व मुखिया की गोली मारकर हत्या, सड़क जाम कर आगजनी, तोड़फोड़, माहौल तनावपूर्ण..भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

Bihar Now

Bihar Now

पटना में जलजमाव वाले क्षेत्रों से पानी का सैंपल ले रही सेंट्रल टीम…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो