Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पटना में एनकाउंटर, सरेंडर करने के बाद भाग रहे नाबालिग को गोली लगी..

बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बीच पुलिस भी ऐक्शन में आ गई है। शुक्रवार को मुजफ्फरपुर के बाद पटना में एक अपराधी की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। दानापुर में डीएवी स्कूल के पास एक युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में नाबालिग मुख्य आरोपी ने दोपहर में सरेंडर कर दिया।

पुलिस जब पिस्टल खोजने के लिए ले गई तो उसने फायरिंग करके भागने की कोशिश की। जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लग गई, उसे पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। जख्मी अपराधी का नाम विवेक कुमार बताया जा रहा है, जिसकी उम्र 18 साल से कम है। शुक्रवार को ही मुजफ्फरपुर जिले के सरैया में भी एक अपराधी पुलिस की पिस्टल छिनकर भागने की कोशिश करते हुए एनकाउंटर में गोली लगने से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार पटना पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ सीढ़ी घाट के पास शुक्रवार देर रात को हुई। दरअसल, सुबह में दानापुर थाना क्षेत्र के गोला रोड पर डी राम डीएवी पब्लिक स्कूल के पास श्रवण कुमार नाम के युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने जब छानबानी तेज की तो श्रवण हत्याकांड के मुख्य आरोपी ने थाने में सरेंडर कर दिया।

पुलिस ने उससे पूछताछ की, तो उसने बताया कि हत्या में प्रयुक्त पिस्ट को सीढ़ी घाट के पास बालू में दबा रखा है। पुलिस उसे लेकर रात में सीढ़ी घाट पहुंची। वहां पर जांच के दौरान आरोपी ने बालू में दबी अपनी पिस्टल निकाल ली और फिर पुलिस पर फायरिंग करते हुए वहां से भागने की कोशिश की। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गई। जख्मी होने के बाद आरोपी वहीं गिर पड़ा। पुलिस उसे इलाज के लिए पीएमसीएच ले गई। मौके पर जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।

इसी तरह की घटना शुक्रवार को मुजफ्फरपुर में भी हुई। जिले के सरैया थाना क्षेत्र में कुख्यात रोहित उर्फ राइडर को पुलिस ने सुबह गिरफ्तार किया। शाम में उसके साथी प्रिंस कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस राइडर को काली स्थान के पास ले गई। वहां पर टॉयलेट का बहाना बनाकर आरोपी एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीन ली। उसने पिस्टल से फायरिंग शुरू की और वहां से भागने लगा। जवाबी फायरिंग में उसे घुटने से नीचे गोली लगी। पुलिस ने उसे पकड़कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

Related posts

वंडर एप्प में उत्कृष्ट कार्य करने वाली A.N.M हुई सम्मानित…

Bihar Now

Breaking: जमीनी विवाद में मर्डर,दो पक्षों में जमकर गोलीबारी, एक की मौत

Bihar Now

Change For Sure के रक्तदान शिविर में लोगों ने खुलकर किया रक्तदान, बिहार के तमाम रक्तदाता संगठन और संस्थाओं को किया गया सम्मानित

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो