Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

चुनाव से पहले सीएम नीतीश का बड़ा ऐलान, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि को बढ़ाया… मिलेगा अब दोगुना से भी ज्यादा..

बिहार सरकार ने बड़ा ऐलान किया है. सीएम नीतीश कुमार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत विधवा महिलाओं, वृद्धजनों और दिव्यांगजनों को अब हर महीने 400 रुपये की जगह 1100 रुपये पेंशन देने की बात कही है. सभी लाभार्थियों को जुलाई महीने से पेंशन बढ़ी हुई दर पर मिलेगी.

उन्होंने इस बात की जानाकरी खुद अपने एक्स एकाउंट पर पोस्ट कर दी है. उन्होंने कहा कि “मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत विधवा महिलाओं, वृद्धजनों और दिव्यांगजनों को अब हर महीने 400 रु की जगह 1100 रु पेंशन मिलेगी.

सभी लाभार्थियों को जुलाई महीने से पेंशन बढ़ी हुई दर पर मिलेगी। सभी लाभार्थियों के खाते में यह राशि महीने की 10 तारीख को भेजना सुनिश्चित किया जाएगा। इससे 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 लाभार्थियों को काफी मदद मिलेगी.”

चुनाव से पहले सीएम नीतीश की ये घोषणा सरकार के लिए चुनाव में काफी कारगार साबित होगी. क्योंकि विपक्ष आम लोगों का मुद्दा उठाते हुए इन योजनाओं को लेकर अक्सर सराकर पर हमलावर था. अब सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत राशि को दोगुना से भी ज्यादा कर दिया है, जो गरीब और असहाय तबके की जीवीका के लिए काफी कारगर है.

Related posts

महागठबंधन के‌ महाधरना में प्रखंड मुख्यालय पर धरना पर बैठे जेडीयू कार्यकर्ता…बीजेपी को बताया जुमलेबाज की पार्टी…

Bihar Now

पटना में बड़ा हादसा…तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने 10 लोगों को कुचला, कई घायल, एक की मौके पर ही मौत…

Bihar Now

कोरोना के विस्फोटक स्थिति को देखते हुए बिहार में कैंप करेगी 3 सदस्यीय केंद्रीय टीम, राज्य सरकार के साथ कोआर्डिनेट कर करेगी कोरोना की समीक्षा…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो