Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

खगड़िया में राजद विधायक के ड्राइवर की गोली मारकर हत्या… 

बिहार में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि अब वे दिन-दहाड़े वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला खगड़िया जिले का है, जहां अज्ञात बदमाशों ने राजद विधायक रामबृझ सदा के ड्राइवर लक्ष्मण सदा की गोली मारकर हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक, लक्ष्मण सदा बाइक से अपने ससुराल जा रहा था. इसी दौरान अलौली थाना क्षेत्र के मघौना पुलिस पिकेट से कुछ ही दूरी पर अपराधियों ने घात लगाकर उस पर फायरिंग कर दी. गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई.

खबर लिखे जाने तक जो जानकारी मिली थी उसके अनुसार, आरजेडी विधायक के चालक लक्ष्मण सदा ससुराल जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में उनके साथ यह घटना हो गई. हत्या के पीछे का कारण क्या है यह पता नहीं चला है. घटना के बाद सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची. मामले की जांच शुरू कर दी गई है. परिजनों ने बताया कि किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी.

घटना के संबंध में एक व्यक्ति (ग्रामीण) ने बताया कि चालक को उसकी पत्नी का फोन आया था कि उसकी तबीयत ज्यादा खराब है. इसके बाद लक्ष्मण सदा ने विधायक से दो हजार रुपये लिए. पैसे लेने के बाद बाइक से वह निकल गया. संभवतः लूटपाट के दौरान गोली मारी गई है. दूसरी ओर अभी यह पता नहीं चला है कि बदमाशों की संख्या कितनी थी और कितनी बाइक से ये लोग आए थे. इस पूरे मामले में पुलिस की जांच और बयान के बाद ही सब कुछ स्पष्ट हो सकेगा.

Related posts

के के पाठक पर भड़के राज्यपाल और शिक्षा मंत्री, शिक्षा मंत्री ने दी नसीहत,कहा – हड़बड़ी में निर्णय मत लें, सुधारात्मक कार्रवाई हो, दंडात्मक नहीं…

Bihar Now

Breaking: बिहार गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव आमिर सुब्हानी हुए कोरोना पॉजिटिव..

Bihar Now

Breaking : बिहार के 2 IPS सस्पेंड, आदित्य कुमार और दयाशंकर पर बड़ी कार्रवाई…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो