Bihar Now
BREAKING NEWS
Business, Small BusinessHeadlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में वर्दी फिर हुई शर्मसार, डांसर संग दारोगा का आपत्तिजनक वीडियो वायरल…

बक्सर : के बगेल थाने में तैनात एसआई का अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख राह है कि SI मनीष कुमार महिला डांसर संग आपत्तिजनक हरकत कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई. एसपी शुभम आर्य ने जांच के आदेश देकर कार्रवाई के संकेत दिए हैं.

वीडियो सामने आने के बाद न सिर्फ आम जनता बल्कि पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी सकते में आ गए हैं. जिस पुलिस पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और समाज की सुरक्षा की जिम्मेदारी होती है, उसी वर्दीवाले की ओछी हरकत से पुलिस की छवि को गंभीर नुकसान पहुंचा है.

वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दारोगा मनीष कुमार एक महिला डांसर के साथ आपत्तिजनक हरकत कर रहे हैं. उसके ठुमके पर रुपए लुटा रहे हैं.

दारोगा जी का चेहरा देखकर लग रहा है कि वह पूरा मूड बनाकर आए हैं. हैरानी की बात यह है कि इस दौरान वो अपने ओहदे की मर्यादा भी भूल गए.

बताया जा रहा है कि यह वीडियो किसी निजी कार्यक्रम का है, हालांकि यह वीडियो कहां और किस परिस्थिति में बनाया गया, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है.

बक्सर से धीरज कुमार की रिपोर्ट…

Related posts

अहले सुबह सड़क किनारे संदेहास्पद स्थिति में युवक का शव बरामद, हत्या कर सड़क पर फेंकने की आशंका, आरोपी पर कार्रवाई कब ?

Bihar Now

“मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं‌ सुशील मोदी, किसी तरह BJP में पुनर्स्थापित होना चाहते हैं”…

Bihar Now

दरभंगा में पुलिस टीम के साथ मारपीट: गांजा तस्कर को गिरफतार करने गई थी टीम, ग्रामीणों ने की हाथापाई, 3 गिरफ्तार

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो